फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः 550 लेक्चरर और हेडमास्टर्स के लिए खुशखबरी, दो माह में बनेंगे स्कूल प्रिंसिपल

Sat, 18 Aug 2018 10:16 AM IST
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में खाली पड़े पदों को मनोहर लाल सरकार जल्द भरने जा रही है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को समग्र शिक्षा पर सौंपी रिपोर्ट में भी इसका जिक्र किया गया है। दो महीने के भीतर हेडमास्टर्स और लेक्चरर से प्रिंसिपल प्रमोशन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो जाएगी। अभी स्कूलों में प्रिंसिपल के 528 पद खाली चल रहे हैं, जबकि कुछ पद सीनियर प्रिंसिपल के बीईओ बनने पर जल्दी खाली होने वाले हैं। जिससे लगभग साढ़े पांच सौ लेक्चरर और हेडमास्टर्स को प्रिंसिपल बनने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन


प्रमोशन में 80:20 का अनुपात लागू होगा। 80 प्रतिशत लेक्चरर और बीस प्रतिशत हेडमास्टर्स खाली पदों पर पदोन्नत होकर प्रिंसिपल बनेंगे। प्रमोशन से पहले स्कूल शिक्षा निदेशालय लेक्चरर्स की वरिष्ठता सूची की आपत्तियां दूर करेगा। चूंकि, वरिष्ठता सूची में अनेक दिक्कतें हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने लेक्चरर की सूची तैयार करते समय एक नियम का अनुसरण नहीं किया है, जबकि सूची सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार एक समान नियम लागू करने पर ही बनाई जाएगी। 

नियुक्ति की तारीख से लेक्चरर की वरिष्ठता सूची बननी है, जिसे लेकर हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन की अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा धीरा खंडेलवाल और अतिरिक्त निदेशक राजीव प्रसाद से मंगलवार को बैठक हो चुकी है। इसमें उच्च अधिकारियों ने सूची में व्याप्त खामियों को दूर कर नई वरिष्ठता सूची तैयार करने पर सहमति जताई है। उधर, एसोसिएशन की मांग अनुसार लेक्चरर की प्रमोशन से पहले प्रिंसिपल की बीईओ पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सेकेंडरी शिक्षा निदेशक राजीव रतन ने पत्र जारी कर गुरुग्राम, सोनीपत, रोहतक, रेवाड़ी, सिरसा, अंबाला, भिवानी, झज्जर, करनाल, जींद, फतेहाबाद, पानीपत, नारनौल, हिसार व पंचकूला के जिला शिक्षा अधिकारियों से 33 वरिष्ठ प्रिंसिपल व खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों की एसीआर मांगी है। वरिष्ठता सूची संख्या 710 से 812 के बीच यह अधिकारी शामिल हैं। 

इनकी एसीआर, एपीआर व नवीनतम जांच शिकायत व कोर्ट केस बनाने पड़ताल की फाइलें डीईओ ने एचआरएमएस पर अपडेट करने के लिए लेने के बाद निदेशालय को नहीं लौटाई हैं। राजीव रतन ने सभी डीईओ को यह फाइलें शुक्रवार दोपहर एक बजे तक निदेशालय भेजने के निर्देश दिए थे। लेकिन, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर अवकाश होने के चलते अब अगले कार्य दिवस सोमवार को ही इन फाइलों को लेकर समीक्षा होगी।

प्रमोशन के बाद चलेगा ट्रांसफर ड्राइव : हसला
हसला के प्रदेश संरक्षक बीर सिंह राणा व राज्य प्रधान दयानंद दलाल ने बताया कि एसीएस धीरा खंडेलवाल व अतिरिक्त निदेशक राजीव प्रसाद से विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई है। लेक्चरर से प्रिंसिपल और वरिष्ठ प्रिंसिपल से बीईओ की प्रमोशन के बाद ही ट्रांसफर ड्राइव शुरू होगी। एसीएस ने लेक्चरर की वरिष्ठता सूची की आपत्तियां दूर करने का भरोसा भी दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें