फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्कूल बस हादसाग्रस्त, शीशे टूटे, बच्चों की चीखें सुनकर मदद को भागे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना। खन्ना में लल्हेड़ी रोड चौक के पास एक निजी स्कूल की बस हादसाग्रस्त हो गई। हादसे का वीडियो सामने आया है। इसमें ड्राइवर की लापरवाही बताई जा रही है। स्कूल की बस लल्हेड़ी रोड चौक में लगे एक यूनिपोल से टकरा गई, जिससे एक साइड के सभी शीशे टूट गए। गोविंदगढ़ पब्लिक स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने जा रही थी। खन्ना लल्हेड़ी रोड चौक से बस को ड्राइवर गलत साइड से लेकर आया और जैसे ही चौक से कट मारा तो बस यूनिपोल से टकरा गई।
विज्ञापन




शीशे टूटकर सीट पर बिखर गए। कांच के कुछ टुकड़े बच्चों को लगे। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। सहमे बच्चों ने चीख पुकार मचा दिया। तभी आसपास के लोग इकट्ठे हुए और इसी बीच ड्राइवर बस को आगे ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इसमें ड्राइवर की गलती थी। चौक में ट्रैफिक लाइटों में रुकने से बचते हुए ड्राइवर गलत साइड बस ले आया। एकदम कट मारा तो यूनिपोल से टक्कर हो गई। बड़ा हादसा होने से बच गया। तारों से स्पार्क होने पर बस में करंट भी आ सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें