फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Election 2022 Date: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 का शेड्यूल जारी, 14 फरवरी को होगा मतदान

Sat, 08 Jan 2022 04:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। इस बार मुकाबला मुख्य रूप से कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अकाली दल-बसपा गठजोड़ और भाजपा-कैप्टन गठबंधन के बीच है।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पंजाब के 117 विधानसभा हलकों में चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ एस करुणा राजू ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की तरफ से घोषित किए गए सात चरणों के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, पंजाब में दूसरे चरण के दौरान एक ही दौर में मतदान संपन्न कराया जाएगा। इस संबंध में जारी की गई समयसारिणी के मुताबिक पंजाब के सभी 117 विधानसभा हलकों के लिए मतदान 14 फरवरी, 2022 को होगा। 

विज्ञापन


निर्वाचन समयसारिणी जारी करते हुए उन्होंने बताया कि मतदान के लिए नोटिफिकेशन 21 जनवरी को जारी होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 28 जनवरी होगी। 29 को नामांकनों की पड़ताल की जाएगी और नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 31 है। मतदान 14 फरवरी को होगा और वोटों की गिनती 10 मार्च को कराई जाएगी। डॉ. राजू ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अब तक पंजाब को 75 कंपनियां केंद्रीय सशस्त्र बलों की भेजी जा रही हैं, जिनमें से 50 कंपनियां 10 जनवरी तक राज्य में पहुंच जाएंगी।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से आम मतदान के एलान के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। राज्य में कुल 14 हजार 751 स्थानों पर 24689 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। राज्य की सभी सीटों पर वोट डालने का काम ईवीएम और वीवी पैट की मदद से किया जाएगा।
विज्ञापन


15 जनवरी तक रैली, सभा, रोड शो पर रोक
डॉ. राजू ने कहा कि पंजाब राज्य में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कोविड नियमों की पालना यथावत लागू की जाएगी और किसी भी किस्म की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार, 15 जनवरी तक किसी भी उम्मीदवार, राजनीतिक पार्टी और मतदान से संबंधित किसी भी तरह की निर्वाचन रैली, रोड शो, पदयात्रा, साइकिल/वाहन यात्रा, निकालने और नुक्कड़ मीटिंग या सभा करने की इजाजत नहीं है। आयोग की तरफ से रात 8 से सुबह 8 बजे तक किसी भी किस्म से चुनाव प्रचार करने पर अगले आदेश तक पाबंदी लगाई गई है।

सी विजल एप पर 100 मिनट में हल होंगी शिकायतें
चुनाव को पारदर्शी ढंग से पूरा कराने के लिए सुविधा एप, सी विजल, पीडब्ल्यूडी नामक एप और वोटर हेल्पलाइन एप लांच किया गया है। सी विजल एप द्वारा रजिस्टर की गई शिकायत को 100 मिनट में हल किया जाएगा। इसी तरह सुविधा एप द्वारा उम्मीदवार हर तरह की मंजूरी जैसे रैली आदि के लिए भी जल्द हासिल कर सकता है। राज्य में भय मुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करवाने के लिए सर्विलांस टीमें, फ्लाइंग स्क्वायड आदि जैसे कई टीमें काम करेंगी और बड़ी संख्या में सुरक्षा दस्ते भी तैनात किए जाएंगे।

विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी

  • 21 जनवरी: मतदान के लिए नोटिफिकेशन
  • 28 जनवरी: नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि
  • 29 जनवरी: नामांकन पत्रों की जांच
  • 31 जनवरी: नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि
  • 14 फरवरी: पंजाब की 117 सीटों के लिए मतदान
  • 10 मार्च : वोटों की गिनती और चुनाव परिणामों की घोषणा
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें