फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील जाखड़ की बढ़ी मुश्किलें: चन्नी के खिलाफ बयानबाजी की होगी जांच, अनुसूचित जाति आयोग ने दिया आदेश

Wed, 13 Apr 2022 06:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मामले का संज्ञान लेते हुए अनुसूचित जाति आयोग ने जालंधर पुलिस कमिश्नर को जांच का आदेश जारी किया है। आयोग ने कहा 15 दिन के भीतर इस मामले की जांच कर सुनील जाखड़ के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज करें।
विज्ञापन
सुनील जाखड़ - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर अनुसूचित जाति के लोगों की भावनाओं को आहत करना पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को महंगा पड़ गया है। अनुसूचित जाति आयोग ने इस मामले में जालंधर पुलिस कमिश्नर को 15 दिनों के भीतर जांच कर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। तय समय में कार्रवाई नहीं करने पर आयोग की तरफ से पुलिस कमिश्नर या उनके किसी नुमाइंदे को पेश होने की हिदायत भी दी गई है।

विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को निशाना बनाते हुए कांग्रेस के जी-23 नेताओं पर की गई टिप्पणी अब उन पर ही भारी पड़ने लगी है। हालांकि इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पहले ही पार्टी की अनुशासनात्मक कमेटी के समक्ष शिकायत कर चुके हैं। पार्टी ने भी सुनील जाखड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

वहीं अब इस मामले का संज्ञान लेते हुए अनुसूचित जाति आयोग ने जालंधर पुलिस कमिश्नर को जांच का आदेश जारी किया है। आयोग ने कहा 15 दिन के भीतर इस मामले की जांच कर सुनील जाखड़ के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज करें। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर पुलिस ने 15 दिन के भीतर कार्रवाई नहीं की तो पुलिस कमिश्नर को आयोग के सामने पेश होना पड़ेगा।
विज्ञापन


प्रदेश में हो रहा सुनील जाखड़ का विरोध
अनुसूचित जाति समाज से जुड़े लोग और संस्थाओं ने प्रदेश भर में सुनील जाखड़ के खिलाफ प्रदर्शन किया। कई नेताओं और संस्थाओं ने इस मामले की शिकायत पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग में की। शिकायत में वह जाखड़ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर चुके हैं।

क्या था मामला
कांग्रेस के पूर्व पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ ने एक साक्षात्कार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा था कि कुछ नेता ऐसे हैं जो खुद कहते हैं कि उनकी झोली छोटी थी लेकिन पार्टी ने उससे ज्यादा दिया। जाखड़ ने जी-23 के नेताओं को निशाना बनाते हुए कहा कि उन्हें नीचे से उठाकर सिर पर नहीं बिठाया जाना चाहिए। उनके इस बयान को लेकर पंजाब के अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले नेता नाराज हैं। हालांकि जाखड़ अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग चुके हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें