फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2023: भगवान भोले का प्रिय माह सावन शुरू, हर-हर महादेव से गूंज उठे चंडीगढ़ के शिवालय

Tue, 04 Jul 2023 08:36 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

श्रावण मास में आने वाले व्रत व त्यौहार पूर्व के 15 दिनों में अर्थात 4 से 17 जुलाई तक और अंतिम के 15 दिनों में 17 अगस्त से 31 अगस्त तक होंगे। पुरुषोत्तम मास अर्थात् 18 जुलाई से 16 अगस्त तक के दिनों में कोई भी त्यौहार नहीं होगा।
विज्ञापन
मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान शिव का प्रिय मास सावन मंगलवार से शुरु हो गया। शिव भक्त सुबह से मंदिरों में पहुंचकर भगवान का जलाभिषेक कर रहे हैं। चंडीगढ़ के सभी मंदिरों में हर-हर महादेव, बम बम भोले की जयकारे लग रहे हैं। 

विज्ञापन


सेक्टर 46 के सनातन धर्म मंदिर के पुजारी राहुल गोदियाल ने बताया कि सुबह से ही भक्त मंदिर में आना शुरू हो गए। सावन का महीना इस बार दो माह का होगा और 31 अगस्त को समाप्त होगा। सेक्टर 30 के शिव शक्ति मंदिर के पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री ने भक्तों से जलाभिषेक करवाया। वहीं सेक्टर 8 के प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी पंडित अयोध्या प्रसाद ने बताया कि मंदिर में हर रोज भगवान शिव का रुद्राभिषेक होगा।  



सेक्टर 40 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रधान बीपी अरोड़ा ने बताया कि बड़ी संख्या में शिव भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। सेक्टर 28 के खेड़ा शिव मंदिर के पुजारी आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री ने बताया कि इस साल सावन त्रिपुष्कर योग व पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में है। मंगलवार के दिन जब चंद्रमा धनु राशि में होंगे तथा सूर्य नारायण मिथुन राशि में होंगे तब शुभ श्रावण मास प्रारंभ हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भगवान महादेव की पूजा एवं अनुष्ठान के लिए श्रावण मास सबसे श्रेष्ठ मास माना जाता है। वैसे तो प्रत्येक संवत में 12 माह ही होते हैं परंतु अब की बार इस संवत में 13 महीने होंगे अर्थात् श्रावण मास अधिक मास होगा। अधिक मास को पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाता है। पुरुषोत्तम मास 18 जुलाई से 16 अगस्त तक रहेगा।

इस बार सोमवार होंगे आठ...
देवालय पूजक परिषद के अध्यक्ष और सेक्टर 18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ लाल बहादुर दुबे ने बताया कि जो श्रद्धालु भक्त सोमवार के व्रत करते हैं उन्हें अबकी बार श्रावण मास मास में 8 सोमवार व्रत के लिए मिलेंगे, पहला सोमवार 10 जुलाई को होगा।
विज्ञापन


श्रावण सोमवार की तिथियां..
पहला सोमवार: 10 जुलाई
दूसरा सोमवार: 17 जुलाई
तीसरा सोमवार: 24 जुलाई
चौथा सोमवार: 31 जुलाई
पांचवा सोमवार: 07 अगस्त
छठा सोमवार:14 अगस्त
सातवां सोमवार: 21 अगस्त
आठवां सोमवार: 28 अगस्त

जो श्रद्धालु सक्रांति से श्रावण मास मानते हैं उनके लिए प्रथम सोमवार 17 जुलाई से शुरू होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें