फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM की केजरीवाल को चेतावनी, SYL पर सोच समझकर कर बोलें

Thu, 17 Mar 2016 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बादल ने केजरीवाल और मनोहर लाल खट्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एसवाईएल के मुद्दे पर सहज रहना चाहिए। साथ ही उन्हें सोच समझकर बोलना चाहिए। मुख्यमंत्री बुधवार को हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों की ओर से पूछे गए प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


एसवाईएल के मुद्दे के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि जिस विषय में हरियाणा फंसा हुआ है, उसी विषय में वो भी (दिल्ली भी) फंसी हुई है। उनका भी पानी का कोई स्रोत नहीं है, क्योंकि वो भी पानी अन्य प्रांतों के स्रोत से लेकर आ रहे हैं। इसलिए पानी का कैरियर सुरक्षित रहना चाहिए। जैसे कि पंजाब में हरियाणा के पानी का कैरियर सुरक्षित होना चाहिए। उसी प्रकार दिल्ली का भी पानी का कैरियर हरियाणा और पंजाब में सुरक्षित रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अभी लैंड रिलीज नहीं हुई है, किसी प्रकार का एक्ट भी पास नहीं हुआ है। केवल पंजाब विधानसभा में यह पास किया गया है। राज्यपाल जब तक साइन न करें, तब तक यह पास नहीं माना जाता है। उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि यह कानूनी लड़ाई है, जो सुप्रीम कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा ने संकल्प पारित किया है, जिसमें हरियाणा के पानी की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार को एसवाईएल का जल्द समाधान करने के लिये कहा गया है और उन्हें पूरा भरोसा है कि केंद्र सरकार इसमें सकारात्मक सहयोग करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें