फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयम बने ट्राइसिटी टॉपर, 500 में से 500 अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। श्री गुरु गोबिंद सिह कॉलेजिएट पब्लिक स्कूल-26 के दसवीं के छात्र संयम अग्रवाल ने सीबीएसई बोर्ड में 100 प्रतिशत अंक लेकर ट्राइसिटी में टॉप किया है। संयम के अंग्रेजी, आईटी, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं, जबकि हिंदी में 99 है। टॉप पांच विषयों को मिलाकर उन्होंने 500 में से 500 अंक प्राप्त किए हैं। इस तरह से वे पूरे ट्राइसिटी में टॉप पर हैं। संयम के पिता राकेश अग्रवाल आईपीएस अफसर हैं। मौजूदा समय में वे लुधियाना के पुलिस कमिश्नर हैं, जबकि मां सुकृति दांतों की डाक्टर हैं। पढ़ाई के साथ संयम अपना एक यू ट्यूब चैनल चलाते हैं, जिसमें वे दसवीं के विद्यार्थियों को पढ़ाई के टिप्स और ट्रिक्स देते हैं।
विज्ञापन

संयम ने बताया कि वे कक्षा आठ से ही खुद के साथ गरीब तबके के विद्यार्थियों को घर पर पढ़ा रहे थे। जब लॉकडाउन लगा तो उन्होंने सोचा कि घर ही रहना है, खुद की पढ़ाई के बाद कुछ और काम भी किया जाना चाहिए। फिर यूट्यूब पर लर्न विद संयम एजुकेशन चैनल बनाया। चैनल के माध्यम से दसवीं केअन्य विद्यार्थियों को पढ़ाने के साथ ट्प्सि और ट्रिक्स भी देने शुरू किए। संयम के पढ़ाए दो विद्यार्थियों के 65 व 67 फीसदी नंबर आए हैं। संयम ने बताया उन्हें चैस, टेनिस और स्वीमिंग पसंद है। उन्होंने परीक्षा की तैयारी एनसीईआरटी किताबों से की है। आनलाइन पढ़ाई के दौरान अपने शिक्षकों की सभी बातों का सख्ती से पालन किया है। वे भविष्य में नॉन मेडिकल से पढ़ाई कर कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते हैं।
विज्ञापन

ऐसे की तैयारी
रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ार्ई
एनसीआरटी की किताब से खुद से नोट बनाएं थे।
इन नोट्स को रोजाना पढ़ते थे।
शुरुआत से एग्जाम देने की काफी प्रैक्टिस की थी।
रट्टा मारने की बजाए कांसेप्ट को समझा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें