फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष ट्रॉफी : दर्शकों के प्रवेश पर रोक, मैदान में नहीं उठा सकेंगे मैच का लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल को पहली बार फुटबाल की संतोष ट्रॉफी की मेजबानी तो मिल गई है, लेकिन कोरोना ने इसका सारा उत्साह कम कर दिया है। मैच देखने केलिए दर्शकों को मैदान में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वीरवार से टीमें चंडीगढ़ पहुंचना शुरू हो जाएंगी। खिलाड़ियों के कोविड टेस्ट के बाद उन्हें एकांतवास में रहना होगा। उसके बाद मैच में उतरने की अनुमति होगी। संतोष ट्रॉफी में चंडीगढ़, सर्विसेज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश की टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

यूटी खेल विभाग के सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 21 नवंबर से संतोष ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे। ट्रॉफी में कुल 5 टीमें शिरकत कर रही हैं। टीमों के सदस्याें और स्टाफ मेंबर्स को विभिन्न होटलों में रखा जा रहा है। ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन के दिशानिर्देशानुसार संतोष ट्रॉफी के मुकाबलों के दौरान टीमों के खिलाड़ी, फेडरेशन के सदस्य और अधिकारी ही मौजूद रहेंगे। मुकाबले से पहले सभी टीमें अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

यह रहेगा मैचों का कार्यक्रम
21 नवंबर
सुबह 9 बजे : सर्विसेज और हिमाचल प्रदेश की टीमों के बीच मैच।
दोपहर 3 बजे : जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ की टीमों के बीच मुकाबला।
23 नवंबर
सुबह 9.30 बजे : उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के बीच मुकाबला।
दोपहर 3 बजे : जम्मू-कश्मीर और सर्विसेज के बीच मैच।
25 नवंबर
सुबह 9.30 बजे : उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच मैच।
दोपहर 3 बजे : हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के बीच मुकाबला।
27 नवंबर
सुबह 9.30 बजे : हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बीच मुकाबला।
दोपहर 3 बजे : सर्विसेज और उत्तर प्रदेश के बीच मैच।
29 नवंबर
सुबह 9 बजे : उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के बीच मुकाबला।
दोपहर 3 बजे : चंडीगढ़ और सर्विसेज के बीच मैच।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें