फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालात में ऐसे कटी रामपाल की पहली रात

Sat, 22 Nov 2014 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सतलोक आश्रम के प्रमुख और अरबों की संपत्ति के मालिक रामपाल की रात बड़ी बेचैनी में गुजरी। उसने जहां हवालात में गंदा कंबल ओढ़कर रात काटी वहीं सुबह ठंडे पानी से नहाना पड़ा। नहाने के बाद उसने अपने पहने पहनाए गंदे कपड़े फिर से पहन लिए।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार रामपाल रात में कई बार उठा। उसे बेचैनी सी हो रही थी वह कभी उठकर बैठ जाता तो कभी हवालात में ही टहलने लगता। जैसे तैसे उसने रात गुजारी। पुलिस ने उससे सुबह छह बजे ही पूछताछ शुरू कर दी थी।
Trending Videos

ठंडे पानी से नहाया, गंदे कपड़े पहने

सतलोक आश्रम में ऐशोआराम की जिंदगी जीने वाले और दो करोड़ की लागत से बने बाथरूम में एसी और गीजर की सुख सुविधा के साथ नहाने वाला रामपाल इन दिनों हवालात की हवा खा रहा है। शनिवार को हिसार सिविल लाइन थाने में सुबह छह बजे से ही पुलिस ने रामपाल से पूछताछ शुरू कर दी। यह पूछताछ करीब साढ़े नौ बजे तक चली।

इसके बाद रामपाल ने नहाने की इच्छा जाहिर की तो पुलिस ने उनसे पूछा कि यहां तो ठंडा पानी ही नहाने के लिए मिलेगा। इस पर रामपाल ने कहा कि मैं ठंडे पानी से ही नहा लूंगा। रामपाल को नहाने से पहले हवालात से बाहर रखी चप्पल दी गई फिर रामपाल ने हवालात के बाथरूम में सुबह करीब दस बजे स्नान किया।
विज्ञापन

दो रोटियां और दाल

स्वीमिंग पूल में महंगे गाउन व गोगल्स पहनकर स्नान करने वाले संत ने हवालात में नहाने के बाद अपने गंदो कपड़ों को ही पहन लिया। स्नान के बाद उसने खाना मांगा जो साढ़े दस बजे दिया गया।

खाने में पुलिस ने उसे मेस से मंगवाकर दो रोटियां और दाल उपलब्ध करवाई। रामपाल को हवालात में नींद ढंग से नहीं आ रही। उसने दिन भर में चार बार चाय पी और दोनों टाइम निर्धारित समय पर ही खाना गया। दूसरा दिन भी कभी हवालात में बैठकर तो कभी टहलकर निकाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें