फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर इस शख्स ने क्यों मांगी राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा की जमीन?

विज्ञापन
sant gopaldas
विज्ञापन
एक शख्स ने जेल में कैद राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा की जमीन मांगी है। इसके लिए उसने सरकार से अपील भी कर दी है। दरअसल, पीजीआईएमएस रोहतक में उपचाराधीन संत गोपालदास ने सरकार से मांग की है कि वह डेरा सच्चा सौदा की आधी भूमि को गौचराण के लिए देने पर विचार करे। इसके साथ ही मृत नंदेश्वर को लेकर जो पुलिस पर कार्रवाई की गई है वह निंदनीय है। उनकी गायों के लिए गौचरान भूमि देने के साथ मांग है कि पंजाब के समान पुलिस का वेतन होना चाहिए।
विज्ञापन


जब वेतन बढे़गा तो स्टाफ अपने घर पर गाय को बांध लेगा, इससे सरकार का ही कार्य हलका हो जाएगा। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के वार्ड तीन में गोचरान भूमि पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों  को लागू करवाने के लिए आमरण अनशन कर रहे संत गोपाल दास का उपचार जारी है। शुक्रवार को संत का रक्त सैंपल लेना स्टाफ के लिए परेशानी का सबब बना रहा। शनिवार को संत का आमरण अनशन 100वें दिन में प्रवेश करेगा। 

 
विज्ञापन

जेल में राम रहीम के आने से भीतरी हालात बिगड़ गए

संत गोपालदास
 संत ने कहा कि सुनारिया जेल में राम रहीम के आने से भीतरी हालात बिगड़ गए हैं। यहां करीबन 1400-1500 कैदियों को एक बलात्कारी बाबा की वजह से परेशानियों हो रही हैं। जेल में बंद कैदियों को न तो किसी से मिलने दिया जा रहा है और न ही मेडिकल सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। संत ने कहा कि दशहरे तक राम रहीम को जेल से शिफ्ट नहीं किया तो इसके लिए भी एक अनशन करना पड़ेगा।

राम रहीम के अपराध के मुताबिक उसे काला पानी जेल में भेजना चाहिए। गोपालदास ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के जो नेता डेरे में लाखों रुपये का चंदा देते हैं उनसे पूछताछ करनी चाहिए कि जनता का टैक्स वह किस अधिकार से बांटते फिर रहे हैं। इसके पीछे उनकी क्या मंशा है, क्योंकि गाय के नाम पर सरकार के पास कुछ नहीं है और बलात्कारी के लिए लाखों रुपये। डेरे की तलाशी देरी से करवाने के पीछे सरकार की क्या मंशा रही यह भी जांच का विषय है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें