दोनों राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल और साहनी ने पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने जाने पर बधाई दी
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राज्यसभा चुनाव पंजाब-2022 के लिए उम्मीदवारी वापस लेने के अंतिम दिन किसी ने भी नामांकन वापस नहीं लिया। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर-कम-सचिव, पंजाब विधानसभा सुरिंदर पाल ने शुक्रवार को संत बलबीर सिंह सीचेवाल और विक्रमजीत सिंह साहनी को राज्यसभा सदस्य घोषित किया और उन्हें सर्टिफिकेट ऑफ इलेक्शन सौंपा।
विज्ञापन
बाद में दोनों राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल और साहनी ने पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने जाने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे उच्च सदन में पंजाबियों की आवाज उठाएंगे और पंजाब की बेहतरी के लिए काम करेंगे।