फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Rajyasabha: संत सीचेवाल और विक्रमजीत साहनी ने भरा नामांकन, आप ने बनाया है उम्मीदवार

Tue, 31 May 2022 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल और विक्रमजीत सिंह साहनी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
संत सीचेवाल और विक्रमजीत साहनी ने भरा नामांकन। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब से राज्यसभा की दो सीटों के लिए मंगलवार को संत बलबीर सिंह सीचेवाल और विक्रमजीत सिंह साहनी ने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए। पंजाब विधानसभा के सचिव के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करते समय उनके साथ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और ग्रामीण विकास मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन


नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद संत बलबीर सिंह सीचेवाल और विक्रमजीत सिंह साहनी ने पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा से मुलाकात की। पंजाब से राज्यसभा की उक्त दो सीटें आगामी चार जुलाई को खाली हो रही हैं, जब इन सीटों पर कांग्रेस की अंबिका सोनी और शिरोमणि अकाली दल के बलविंदर सिंह भुंदड़ का छह साल का कार्यकाल चार जुलाई को समाप्त होगा। 

अब यह दोनों ही सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में जानी तय है, क्योंकि कमजोर विपक्ष के कारण आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की चुनौती नहीं मिलने वाली है। इससे पहले पंजाब से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हुई थी, जिसमें सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। पांच सीटों पर आप के हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, डॉ. संदीप पाठक, अशोक कुमार मित्तल और संजीव अरोड़ा निर्विरोध चुने गए थे।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के अनुसार, उपरोक्त दो सीटों के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 31 मई है। 1 जून को नामांकन की स्क्रूटनी होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 3 जून है। इसके बाद 10 जून को यदि आवश्यक हुआ तो मतदान होगा, अन्यथा उसी दिन शाम को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें