फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय अरोड़ा बने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद में चीफ इंजीनियर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग में सेवाएं दे रहे संजय अरोड़ा को नई दिल्ली नगर पालिका परिषद में चीफ इंजीनियर (सिविल) की जिम्मेदारी दी गई है। अरोड़ा कंस्ट्रक्शन सर्कल-1 में सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

आठ फरवरी को एनडीएमसी के संयुक्त निदेशक (सिविल) की तरफ से यूटी प्रशासन के चीफ इंजीनियर को एक पत्र लिखकर संजय अरोड़ा के नियुक्ति की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें रिलीज करने का भी आग्रह किया गया। पत्र में कहा गया है कि अरोड़ा की यह नियुक्ति एक साल के डेपुटेशन के आधार पर होगी। इसके बाद 10 फरवरी को सलाहकार धर्मपाल की तरफ से आदेश जारी कर संजय अरोड़ा को पदमुक्त कर दिया गया। आदेश में लिखा है कि उनके जाने के बाद सीपी डिवीजन-4 के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर देवेंदर कुमार अग्रवाल अतिरिक्त कार्यभार के रूप में कंस्ट्रक्शन सर्कल-1 में सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर का काम संभालेंगे। आदेश की प्रति एनडीएमसीके चेयरमैन को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें