फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉक गार्डन और बर्ड पार्क खुला तो पहले ही दिन पहुंचे 6800 लोग

विज्ञापन
बिना मास्क व बिना सोशल डिस्टेंसिंग के घूमते लोग। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के फैसले के बाद शनिवार से रॉक गार्डन और पक्षी पार्क लोगों के लिए खुल गया। पहले ही दिन दोनों पर्यटन स्थलों पर करीब 6800 सैलानी घूमने पहुंचे। रॉक गार्डन में पहले दिन करीब 600 बच्चे भी पहुंचेे। प्रशासन के अधिकारियों को उम्मीद थी कि पहला दिन होने की वजह से लोगों को जानकारी नहीं होगी, इसलिए कम लोग पहुंचेंगे लेकिन दोनों जगह भीड़ उमड़ पड़ी। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वीकेंड होने के चलते भी शनिवार को सभी पर्यटक स्थलों पर भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों पर्यटन स्थलों पर नियमों की परवाह किए बिना बहुत से लोग बिना मास्क के घूम रहे थे। शारीरिक दूरी के नियम की भी किसी को परवाह नहीं थी। तीसरी लहर भले जा रही है लेकिन खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लोगों से लगातार कोरोना नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है। पर्यटन स्थलों पर प्रशासन की टीमें लगातार चालान भी कर रहीं हैं, लेकिन लोग लापरवाह बने हुए हैं।
बता दें कि प्रशासन ने कोरोना के केस कम होने के चलते रॉक गार्डन व पक्षी पार्क को शनिवार से खोलने के आदेश जारी किए थे, जबकि सुखना लेक को पहले ही खोला जा चुका है। शनिवार को रॉक गार्डन में करीब 3800 व्यस्क और 600 के करीब बच्चे घूमने पहुंचे। इससे प्रशासन को 1.20 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। रॉक गार्डन सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुला रहा। बता दें कि बीते तीन जनवरी को अचानक कोरोना के केस बढ़ने के बाद प्रशासन ने रॉक गार्डन और पक्षी पार्क को बंद कर दिया था।
विज्ञापन

पक्षी पार्क में दिखी अव्यवस्था, व्हीलचेयर तक नहीं मिली
जब पक्षी पार्क को बंद किया गया था तब लोग काफी मायूस हुए थे। शनिवार को पार्क खुला तो बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए लेकिन यहां व्हीलचेयर न होने से बुजुर्ग काफी परेशान हुए। वहीं, जिन लोगों ने टिकट लिया था, उनसे अंदर घुसने के साथ ही टिकट ले लिया जा रहा था। कुछ लोगों ने बताया कि काउंटर पर बैठे कर्मचारियों के पास खुले पैसे नहीं थे, इसकी वजह से भी उन्हें परेशानी हुई। काउंटर पर बैठे कर्मचारी टिकट के पीछे बाकी पैसे बाद में देने की बात लिखने का विकल्प दे रहे थे, लेकिन लोगों का कहना था कि जब अंदर घुसते ही जब टिकट को ले लिया जा रहा है तो पैसे वापस कैसे मिलेंगे।
कल प्ले स्टोर पर आएगा एप, बिना लाइन में लगे टिकट ले सकेंगे लोग
शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यूटी प्रशासन ने एक मोबाइल एप बनाया है, जिसके माध्यम से बिना किसी लाइन में लगे सभी पर्यटन स्थलों का टिकट खरीदा जा सकेगा। वीरवार को प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने इस मोबाइल एप को लांच किया, जो सोमवार तक प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर पर उपलब्ध हो जाएगा। इस मोबाइल ऐप को पर्यटन विभाग की तरफ से बनाया गया है। एप के माध्यम से शहर के लगभग सभी पर्यटन स्थल, जिनमें सुखना लेक पर बोटिंग, रॉक गार्डन, पक्षी पार्क, हॉप ऑन हॉप ऑफ बस व म्यूजियम की टिकट ऑनलाइन खरीद सकेंगे। इस एप में जल्द ही फिल्म शूटिंग की इजाजत देने व विभिन्न पर्यटन स्थलों पर मिलने वाले फूड के लिए भी ऑनलाइन ऑर्डर की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें