फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sangrur Bypoll: संगरूर लोकसभा क्षेत्र में 23 जून को होगा मतदान, भगवंत मान के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट

Wed, 25 May 2022 11:06 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़। 

सार

संगरूर लोकसभा क्षेत्र में 23 जून को मतदान होगा। पंजाब की सीईओ एस करुणा राजू ने कहा कि आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर 23 जून को होगा उप-चुनाव होगा। वहीं 26 मई को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे। दरअसल पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले ही भगवंत मान ने संगरूर लोकसभा सीट से सांसद के तौर पर इस्तीफा दिया था, जिसके बाद ये लोकसभा सीट खाली हो गई थी।

विज्ञापन


पंजाब चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ एस करुणा राजू ने बताया कि इस उप-चुनाव के लिए छह जून को प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं और नौ जून को नामांकन वापस लिया जा सकेगा। वहीं 28 जून तक ये सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बता दें कि जब किसी वजह से लोकसभा सीट खाली होती है तो वहां छह महीने के अंदर-अंदर चुनाव कराए जाना जरूरी हो जाता है।

सक्रिय हुईं भगवंत मान की बहन
संगरूर में होने वाले उप-चुनाव के दौरान पंजाब की राजनीति में एक नया चेहरा उभरकर सामने आ सकता है। पंजाब के सीएम भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर राजनीति में सक्रिय हो गई हैं। इतना ही नहीं मनप्रीत कौर संगरूर में होने वाले चुनाव को लड़ने के लिए भी तैयार हैं।

विज्ञापन

सुनील जाखड़ को टिकट दे सकती है भाजपा
संगरूर लोकसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव हाई प्रोफाइल होने की संभावना बढ़ती जी रही है। हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाले सुनील जाखड़ के भी संगरूर लोकसभा सीट से उप-चुनाव लड़ने के कयास लगाए रहे हैं।

 

कांग्रेस में अभी शंशय
पंजाब कांग्रेस में अभी संगरूर लोकसभा उप-चुनाव में प्रत्याशी को लेकर शंशय बना हुआ है। हालांकि कांग्रेस प्रधान राजा बडिंग यह दावा जरूर कर रहे हैं कि पार्टी एकजुट है। उप-चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हैं।

 
विज्ञापन

मान होंगे शिअद प्रत्याशी
शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान संगरूर लोकसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। यह फैसला पार्टी की राजसी मामलों की कमेटी पीएस की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। इस संबंधी पार्टी के विशेष सचिव गुरजंट सिंह कट्टू घोषणा कर चुके हैं। उनका कहना है कि बैठक में तय हुआ है कि सिमरनजीत सिंह मान आगामी लोकसभा उप चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें