फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोहफा: चंडीगढ़ के फुटबॉलर संदेश झिंगन बने एआईएफएफ फुटबॉलर ऑफ द ईयर, जन्मदिन पर मिली दोहरी खुशी 

Wed, 21 Jul 2021 09:42 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

झिंगन को 2015 में सीनियर राष्ट्रीय टीम में जगह मिली थी। वह कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने पांच बार सीनियर टीम की कमान भी संभाली है।
विज्ञापन
संदेश झिंगन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के स्टार खिलाड़ी और भारतीय फुटबॉल टीम के सेंट्रल डिफेंडर संदेश झिंगन को जन्मदिन पर शानदार तोहफा मिला है। उन्हें एआईएफएफ फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2020-21 का अवॉर्ड मिला है। सबसे खास बात यह है कि पहली बार किसी सेंट्रल डिफेंडर को प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है। यह अवॉर्ड उन्हें क्लब के कोचों के वोटों के आधार पर दिया गया। इससे पहले उन्हें 2014 में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिल चुका है।

विज्ञापन


संदेश झिंगन ने कहा कि जन्मदिन पर अवॉर्ड मिलने से दोहरी खुशी मिली है। उन्होंने बताया कि आईएसएल आई लीग क्लब के कोचों के वोटों के आधार पर अवार्ड दिया गया है। इससे भविष्य में बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने इस सम्मान के लिए एआईएफएफ, अपने परिवार, टीम के साथी खिलाड़ी, सहायक स्टाफ सभी कोचों और प्रशंसकों का धन्यवाद किया।


2015 में सीनियर राष्ट्रीय टीम में मिली जगह
झिंगन को 2015 में सीनियर राष्ट्रीय टीम में जगह मिली थी। वह कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने पांच बार सीनियर टीम की कमान भी संभाली है। 2020 में फुटबॉल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर झिंगन को भारत सरकार से अर्जुन अवॉर्ड भी मिला चुका है।
विज्ञापन


शिशु निकेतन स्कूल से शुरू हुआ था सफर
सेक्टर- 22 निवासी संदेश झिंगन ने इसी सेक्टर के शिशु निकेतन स्कूल से अपनी पढ़ाई की। यहां पढ़ाई करने के दौरान फुटबॉल सीखनी शुरू की। स्कूल की टीम से खेलते हुए ऐसे चमके कि कुछ साल में ही भारतीय फुटबॉल टीम में अपनी जगह बना ली। मौजूदा समय में संदेश झिंगन एक प्रोफेशनल फुटबॉल खिलाड़ी हैं और एटीके मोहन बगान क्लब की ओर से खेलते हैं।
विज्ञापन

 
संदेश झिंगन
जन्म : 21 जुलाई 1993
कद :  6 फुट 2 इंच

उपलब्धियां
2014 : अंडर- 23 में जगह बनाई
2015 : भारतीय टीम में जगह बनाई

इन फुटबॉल क्लबों से खेले
2011 से 2013 तक : यूनाइटेड सिक्कम
2013-14 तक मुंबई
2014 : केरला ब्लास्टर्स
2015 -स्पोर्टिंग गोवा
2016 - डीएसके
2017 : बंगलुरू
2020 : एटीके मोहन बगान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें