पठानकोट के दो लड़कों ने पेश की मिसाल
दो नौजवानों ने ईमानदारी दिखाते हुए ऐसी मिसाल पेश की कि जानकार आप उन्हें सेल्यूट करेंगे और दुआ करेंगे कि इंसान हो तो ऐसा। मामला पंजाब के पठानकोट का है।
दो युवकों ने सड़क पर मिले पर्स को उसके मालिक के घर जाकर वापस किया। पर्स वापस मिलने पर मालिक ने दोनों युवकों का आभार जताया। गांव मेहरा निवासी रघुबीर सिंह और सुंदर चक्क के संजीव कुमार को हाइवे पर एक पर्स मिला।
कागजातों से दोनों को पता चला कि पर्स बड़ौली निवासी दर्शन कुमार का था। इस पर दोनों युवकों ने दर्शन कुमार के घर पहुंचे। पर्स के बारे में पूछा तो उनके होश उड़ गए। इस पर दोनों युवकों ने उन्हें पर्स वापस कर दिया।
दर्शन कुमार ने बताया कि में दस हजार रुपये के अलावा काफी जरूरी कागजात थे। कागजात न मिलने समस्या हो जाती। उन्होंने दोनों युवाओं को तहेदिल से शुक्रिया अदा किया।