फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: 12700 अध्यापकों को CM मान ने दिया बड़ा तोहफा, वेतन में तीन गुना तक का हुआ इजाफा

Tue, 27 Jun 2023 09:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि इन अध्यापकों ने शिक्षा विभाग में 10 साल से अधिक सेवा निभाई है। इसके बाद सूबे की सरकार ने इनकी सेवाओं को नियमित कर दिया है, जबकि पिछली सरकारों ने इस मुद्दे पर सिर्फ बातों के सिवाय कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने हाल ही में नियमित किए 12700 कच्चे अध्यापकों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को इन अध्यापकों की सेवाएं नियमित होने के बाद इनके वेतन में तीन गुना तक बढ़ोतरी करने और सरकारी नौकरी के अन्य लाभ देने का एलान किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अध्यापकों को एसोसिएट टीचर और स्पेशल इन्कलूसिव टीचर्स के तौर पर जाना जाएगा। इनकी सेवाएं स्कूल शिक्षा विभाग में एडहॉक, कॉन्ट्रैक्ट, कच्चे अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों के कल्याण संबंधी नीति के अधीन रहेंगी। 

इनका वेतन और शैक्षिक योग्यता 58 साल की सेवा पूरी होने तक निर्धारित की गई है। वेतन में हर साल पांच प्रतिशत की सालाना वृद्धि होती रहेगी। भगवंत मान ने कहा कि इन अध्यापकों ने शिक्षा विभाग में 10 साल से अधिक सेवा निभाई है। इसके बाद सूबा सरकार ने इनकी सेवाओं को नियमित कर दिया है, जबकि पिछली सरकारों ने इस मुद्दे पर सिर्फ बातों के सिवाय कुछ नहीं किया। 
विज्ञापन


इन अध्यापकों को अब तक मिल रहे वेतन से छुट्टियों का पैसा कट जाता था लेकिन अब नए वेतन के साथ इन अध्यापकों को छुट्टियों का पैसा भी मिलेगा। इसके अलावा महिला अध्यापकों को प्रसूति अवकाश भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन दिन गर्मियों की छुट्टियों के बाद जैसे ही स्कूल खुलेंगे, इन अध्यापकों को अपने स्कूलों में पहुंचते ही नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे।

                         इतना बढ़ा वेतन

शिक्षक वर्ग पहले वेतन नया वेतन
बीए पास शिक्षा प्रोवाइडर (एसोसिएट टीचर) 9500 रुपये 20500 रुपये
ईटीटी व एनटीटी योग्यता वाले अध्यापक 10250 रुपये 22000 रुपये
बीए/एमए बीएड डिग्री वाले अध्यापक 11000 रुपये 23500 रुपये
आईईवी वाॅलंटियर 5500 रुपये 15000 रुपये
शिक्षा वाॅलंटियर 3500 रुपये 15000 रुपये
ईजीएस, ईआईई व एसटीआर अध्यापक 6000 रुपये 18000 रुपये
 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें