चंडीगढ़। उत्तर भारत की बेहतरीन रैली सजोबा रैली की शुरुआत 5 मार्च से सेक्टर-26 के सेंट जोंस स्कूल से शुरू हुई। रैली को चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी कुलदीप चहल और सेंट जोंस स्कूल की प्रिंसिपल कविता दास ने फ्लैग ऑफ किया। रैली में देशभर से बेहतरीन मोटर स्पोर्ट्स के बेहतरीन ड्राइवर्स हिस्सा ले रहे हैं।
रैली 5 मार्च से शुरू होकर पंजाब के विभिन्न इलाकों से होते हुए वापस 6 मार्च को सेंट जोंस स्कूल सेक्टर-26 में आकर खत्म होगी। रैली में 25 प्रतिभागी कार, जीप, जिप्सी में हिस्सा लेंगे। वहीं 55 प्रतिभागी मोटरसाइकिल पर हिस्सा ले रहे हैं। रैली में हिस्सा लेने वाले ड्राइवर्स पहले रोपड़ पहुंचकर इसके बाद गढ़शंकर, मनसोवाल, होशियारपुर के रास्ते होते हुए कुल 200 किलोमीटर का सफर तय करेंगे।