अंतिम दर्शन के लिए उमड़े हजारों लोग
पुलवामा में हुए आतंकी हमले में पंजाब के भी चार सपूतों ने बलिदान दिया। सभी के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंच गए हैं। शहीद जवान कुलविंदर सिंह की अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। नम आंखों से लोग देश के वीर सपूत को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए कुलविंदर सिंह पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब के नूरपुरबेदी के गांव रौली के रहने वाले थे। कुलविंदर अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। 10 दिन की छुट्टी के बाद 11 फरवरी को ही ड्यूटी पर लौटे थे। शहादत की सूचना मिलने पर ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। गांव के एक भी घर में चूल्हा नहीं जला।