फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः एफ बार में फायरिंग के समय मौजूद थे सहदेव सलारिया, सीसीटीवी फुटेज में आए नजर

Wed, 05 Feb 2020 02:39 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित एफ बार में सांसद किरण खेर के तत्कालीन राजनीतिक सलाहकार सहदेव सलारिया के जन्मदिन पार्टी में फायरिंग मामले में जिला अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान वारदात केदिन की सीसीटीवी फुटेज की पैन ड्राइव (सीएसएफएल रिपोर्ट) अदालत में पेश की गई।
विज्ञापन


सीएफएसएल रिपोर्ट में सहदेव सलारिया फायरिंग के समय स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। वहीं पुलिस को दिए बयान में उन्होंने कहा था कि वह फायरिंग के समय उपस्थित नहीं थे। फुटेज में पता चल रहा है कि सहदेव सलारिया जब करीब 12 बजे अपने जन्मदिन का केक काटने वाले थे, तब उनके सामने फायरिंग हुई।

इस दौरान कैमरा नंबर 11 की फुटेज रात 11:58:37 बजे शुरू हुई। इसमें पूर्व मेयर देवेश मोदगिल ने सलारिया को गले लगाते हुए शुरुआत की। इस दौरान सहदेव सलारिया बेहोशी की हालत में ठीक से खड़े भी नहीं पा रहे थे। 11:59:42 पर उनके दोस्तों ने उन्हें बाईं तरफ से पकड़ा। जैसे ही सलारिया अपने दोस्तों की मदद से 12:00:10 पर टेबल के पास केक काटने के लिए पहुंचते हैं तो इस दौरान दो ग्रुपों में लड़ाई शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


जहां सहदेव सलारिया खड़े थे, वहां से दोनों ग्रुप को लड़ते हुए आसानी से देखा जा सकता है। गोली लगने से दो लोग फर्श पर गिर गए। 12:00:24 पर सहदेव सलारिया को दूसरों की सहायता से दो ग्रुप की लड़ाई के बीच में से बाहर निकाला गया। इसके बाद 12:00:42 पर घायलों को बाहर निकाला गया। उसके बाद पूरे हॉल से कर्मचारियों ने केक वाला टेबल देखा। घटना के दौरान एफ बार में क्या हुआ, यह सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

यह है मामला

19 नवंबर 2018 को सहदेव सलारिया की जन्मदिन पार्टी में जयदीप, योगेश्वर, पंकज और दीपक कुंडू से पांचों आरोपियों का झगड़ा हुआ था।

आरोपियों में डड्डूमाजरा निवासी रिंकू, सेक्टर-51 निवासी अर्जुन ठाकुर, सेक्टर-24 निवासी चेतन मुंजाल, सेक्टर-56 निवासी राजेश पासवान और बापूधाम कॉलोनी निवासी रिम्मी शामिल हैं। एफआईआर के मुताबिक शुरुआत आरोपी अर्जुन ठाकुर और पंकज के बीच झगड़े को लेकर हुई। फिर अर्जुन और उसके साथियों ने पंकज व उसके साथियों से मारपीट कर पिस्टल से उन पर फायरिंग कर दी।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए थे। पार्टी में मेयर देवेश मोदगिल समेत पार्षद हरदीप सिंह, शशि शंकर तिवारी समेत कई अन्य पार्षद थे। फरार आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-26 थाने में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। बाद में मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा गया था।

ऑपरेशन सेल के इंचार्ज को आरोपियों के रोपड़ में होने की सूचना मिली तो तुरंत टीम गठित करके 29 नवंबर को सेल के कमांडो रोपड़ पहुंचे और निगरानी शुरू की। कुछ देर बाद ही आरोपी रिम्मी, चेतन मुंजाल, राजेश पासवान, अर्जुन ठाकुर और रिंकू एक टैक्सी से रोपड़ पहुंचे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें