फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: ओमप्रकाश चौटाला के खिलाफ नरवाना थाने में शिकायत की अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल

Sun, 26 Sep 2021 06:27 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

जो सोशल मीडिया पर अफवाह वायरल हो रही है, उसके अनुसार उन्होंने अनुसूचित जाति के एक प्रतिबंधित शब्द का प्रयोग जींद में आयोजित रैली में किया। जिसके खिलाफ नरवाना का एक युवक सदर थाना पुलिस के पास पहुंच गया। हालांकि थाना प्रभारी ने स्पष्ट इनकार कर दिया है कि कोई ऐसी शिकायत नहीं आई।
 
विज्ञापन
ओम प्रकाश चौटाला। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के बारे में एक अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अफवाह उनके खिलाफ नरवाना के सदर थाने में शिकायत की है। अफवाह के अनुसार सम्मान दिवस समारोह में भाषण के दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति के एक प्रतिबंधित शब्द का प्रयोग किया, जिसके खिलाफ नरवाना के एक युवक ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दे दी। हालांकि थाना प्रभारी ने स्पष्ट इनकार कर दिया है कि कोई ऐसी शिकायत नहीं आई।
विज्ञापन

 
वायरल अफवाह में यह सब
वहीं, शिकायत देने का मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें शिकायतकर्ता के अनुसार 25 सितंबर को सम्मान दिवस समारोह में ओमप्रकाश चौटाला ने अनुसूचित जाति के लोगों को प्रतिबंधित शब्द कहकर पुकारा और उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई है। जिसके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई है। हालांकि इस मामले में सदर थाना नरवाना प्रभारी से बात की गई। उन्होंने इस तरह की शिकायत मिलने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें