फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कार में दिखे संदिग्ध, पुलिस की जांच में सामने आया सच

Thu, 22 Sep 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गन के साथ देखे गए संदिग्ध व्यक्ति
विज्ञापन
इनोवा में हथियारबंद 9 संदिग्ध लोगों को देखे जाने की कॉल से चंडीगढ़ में सारा दिन हड़कंप मचा रहा, फिर जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच। खबर अफवाह निकली। हुआ यूं कि सेक्टर-17/18 प्रेस लाइट प्वाइंट के पास बुधवार सुबह करीब नौ बजे यूपी नंबर की इनोवा कार में हथियारों के साथ नौ संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली।
विज्ञापन


इसके मामले की सूचना आलाअधिकारियों से लेकर सभी थानों और अन्य शाखाओं को दी गई। सूचना मिलते ही पूरे शहर की पुलिस अलर्ट हो गई। सेक्टर-3 थाना एसएचओ ने मौके की सीसीटीवी फुटेज चेक की। इसके बाद गाड़ी के नंबर का पता लगाया गया। इसमें पता चला कि यह कार एक वीआईपी के काफिले में अटैच है और उसमें सीआईएसएफ जवान सवार थे।
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल ने फोन करके दी सूचना

गन के साथ देखे गए संदिग्ध व्यक्ति
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब नौ बजे सेक्टर-9 प्रेस लाइट प्वाइंट के पास एक महिला कांस्टेबल ने सफेद इनोवा कार (यूपी-32 एफएन 3745) में आर्मी की वर्दी में नौ लोगों को देखा। साथ ही उसने बताया कि कार में सवार लोगों के हाथों में हथियार थे। महिला कांस्टेबल ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

सूचना मिलते ही चंडीगढ़ में अलर्ट कर दिया गया और कार की तलाश शुरू कर दी गई। सेक्टरों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई। आला अफसरों ने चंडीगढ़ में आने-जाने वाली सभी इनोवा कारों की चेकिंग के निर्देश दिए गए। सेक्टर-3 एसएचओ पूनम दिलावरी ने प्रेस लाइट प्वाइंट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। इसमें पता चला कि इनोवा में आठ से नौ लोग बैठे दिखाई दिए।

उन्होंने तुरंत गाड़ी के नंबर से मालिक का पता लगाया। इसमें सामने आया कि गाड़ी वीआईपी की सुरक्षा में तैनात है। डीएसपी सेंट्रल रामगोपाल ने बताया कि गाड़ी की डिटेल निकाली गई तो पता चला कि इनोवा में सीआईएसएफ के जवान सवार थे। इनोवा एक वीआईपी की सुरक्षा में लगी हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ जवान खाना खाकर ड्यूटी पर लौट रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें