फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रूट डायवर्ट, देख लीजिए ये रास्ते रहेंगे बंद

Thu, 16 Mar 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Punjab Rajbhawan - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब के नए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के वीरवार को पंजाब राजभवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर यूटी पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के करीब 800 जवान पंजाब राजभवन और उसके आसपास के एरिया में तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


यूटी पुलिस की ओर से जारी सूचना के अनुसार समारोह के कारण ट्रैफिक पुलिस ने पंजाब राजभवन जाने वाली कई सड़कों पर आम जनता के लिए ट्रैफिक को सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक डायवर्ट किया है। इस दौरान सेक्टर-26 स्थित सेंट कबीर स्कूल के पास, एसजीजीएस लाइट प्वाइंट सेक्टर-7/26, किशनगढ़ मोड़, सेक्टर-7/8 की विभाजित सड़क पर पेट्रोल पंप के पास, सेक्टर-7 के केबीडीएवी स्कूल लाइट प्वाइंट और सेक्टर-5/6/7/8 स्थित हीरा सिंह चौक वाली सड़क बंद रहेगी। इसके बाद ट्रैफिक और दिनों की तरह सामान्य कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें