फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार से रोस्टर की जानकारी अधूरी मिली, बैठक निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में लागू होने वाले रोस्टर की राह में कुछ न कुछ अड़ंगे लग रहे हैं। मंगलवार को होने वाली बैठक में रोस्टर को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाना था, लेकिन पंजाब सरकार के संबंधित विभाग की ओर से संपूर्ण जानकारी नहीं दी गई। किस वर्ग को कितने प्रतिशत लाभ दिया जाना है, यह जानकारी जरूरी थी। अब पीयू ने फिर इसे लेकर जानकारी मांगी है। बताया जाता है कि दो दिन बाद इस बारे में बैठक हो सकती है।
विज्ञापन

पीयू के एससी, एसटी व बीसी कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए रोस्टर तैयार होना है, लेकिन अब तक नहीं हो पाया। कर्मचारियों के काफी दबाव के बाद पीयू ने कमेटी बनाई। दो बार रोस्टर तैयार हुआ, लेकिन उसमें खामियां निकाली गईं और सिंडिकेट व सीनेट ने वापस कर दिया गया। अब यूजीसी, एससी/एसटी आयोग ने पीयू को रोस्टर के लिए निर्देश किए तो पीयू ने रोस्टर का ड्रॉफ्ट अपनी वेबसाइट पर डाला और आपत्तियां मांगीं। सूत्रों का कहना है कि आपत्तियों के निस्तारण के बाद कमेटी ने पंजाब सरकार से रोस्टर से संबंधित ब्योरा मांगा, जो अधूरा मिला। अब वहां से जानकारी आने के बाद इस पर निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें