फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स की मदद से शुरु हुआ ‘शेर ए पंजाब महाराजा रंजीत सिंह’, जानिए कैसे

Thu, 30 Mar 2017 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
डॉ. जे एस ग्रेवाल
विज्ञापन
‘शेर ए पंजाब महाराजा रंजीत सिंह’ सीरियल शुरू हो गया है, लेकिन बहुत कम लोग जानते है कि इस शो को बनाने के लिए चंडीगढ़ के इतिहासकार की मदद ली गई है। हम बात कर रहे हैं चंडीगढ़ के सेक्टर-11 निवासी 90 वर्षीय इतिहासकार डॉ. जेएस ग्रेवाल की।
विज्ञापन


इस उम्र में भी इतिहास के प्रति उनका लगाव और स्पष्ट नजरिया दर्शाता है कि इस सीरियल को बनाने में उनकी सलाह और मार्गदर्शन लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब को असली पहचान रंजीत सिंह के राज में ही मिली। महाराजा रंजीत सिंह ने कम समय में इतना बड़ा शासन स्थापित किया।

डॉ. ग्रेवाल बताते हैं कि पहले उन्हें सिख इतिहास में अधिक रुचि नहीं थी। जब चंडीगढ़ आए तो पीयू के हिस्ट्री डिपार्टमेंट के कहने पर 1967 में गुरू गोबिंद सिंह पर किताब लिखी। इसके बाद से ही यह शौक बन गया और अभी तक यह सफर जारी है। इनके  अनुसार कुछ दिनाें बाद वह मास्टर तारा सिंह के जीवन पर आधारित एक किताब लिखने वाले हैं।
विज्ञापन


सही जानकारी जुटाना चुनौतीपूर्ण : निर्माता
एपिसोड निर्माताओं की माने तो पंजाब की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनने वाले इस शो के लिए सही जानकारी जुटाना काफी चुनौतीपूर्ण रहा। उस वक्त हमें डॉ. जेएस ग्रेवाल के बारे में पता चला और उनसे मदद मांगी तो उन्हाेंने हां कर दी।

इस बारे में डॉ. जेएस ग्रेवाल ने कहा कि पंजाब इतिहास से जुड़ी जो बातें पता थी, उसे बताया, निर्माताओं से चर्चा हुई। इसके रिहर्सल देखें तब जाकर लगा कि टीवी सीरियल पंजाब के इतिहास से जुड़ी बेहतरीन जानकारियां लोगाें तक पहुंचाने का सही तरीका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें