फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली: हरियाणा समेत नौ राज्यों में रोडवेज की 2600 बसें देंगी सेवाएं, 500 से अधिक रिजर्व, कर्मचारी भी डिपो में मौजूद

Thu, 04 Nov 2021 12:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दिवाली को लेकर हरियाणा रोडवेज पूरी तरह से मुस्तैद है। आने-जाने में लोगों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। हरियाणा समेत नौ राज्यों में रोडवेज की 2600 बसें दौड़ेंगी। 500 से अधिक बसों को रिजर्व रखा गया है। जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल किया जाएगा।  
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर रोडवेज की 2600 बसें हरियाणा समेत नौ राज्यों में अपनी सेवाएं देंगी। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रोडवेज ने पहली नवंबर से 2523 बसों को रूट पर उतारा हुआ है। इस दौरान रोडवेज ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को सैकड़ों किलोमीटर दूर उनके गंतव्य स्थल तक भी पहुंचाया। 

विज्ञापन


छह नवंबर तक 2600 बसों के अलावा जरूरत पड़ने पर तुरंत अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। 500 बसों को पूरे प्रदेश के डिपो में रिजर्व रखा गया है। जैसे ही किसी रूट पर ज्यादा भीड़ हुई, वैसे ही बस भेज दी जाएगी। डिपो के महाप्रबंधक बस अड्डों की स्थिति पर पूरी नजर रखे हुए हैं।

डिपो से परिवहन विभाग की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन व महानिदेशक डॉ. वीरेंद्र दहिया को रोजाना की अपडेट रिपोर्ट भेजी जा रही है। महाप्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि लोगों को त्योहार पर किसी सूरत में दिक्कत न होने दी जाए। बस अड्डों पर भीड़ एकत्रित न होने दें। 
विज्ञापन


परिवहन महानिदेशक वीरेंद्र दहिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश के लिए 187, राजस्थान को 206, दिल्ली के लिए 317, पंजाब के लिए 118, उत्तराखंड के लिए 60, हिमाचल प्रदेश को 80, जम्मू-कश्मीर के लिए 18 व अन्य बसें हरियाणा के अलावा चंडीगढ़ के लिए चला रहे हैं। रोजाना 9 किलोमीटर बसों ने कवर किए हैं। 

पहली नवंबर से 3 नवंबर तक औसत 5 लाख लोगों ने रोज रोडवेज बसों में यात्रा की है। दिवाली पर यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। छुट्टियां होने के कारण लोगों ने बीते शुक्रवार से ही घरों को रवाना होना शुरू हो गए थे। इस कारण ज्यादा भीड़ बस अड्डों पर एकत्रित नहीं हुई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें