फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक: कहा- घर-घर जाकर करें कोरोना टीकाकरण, त्योहार में मंद न पड़े रफ्तार

Wed, 03 Nov 2021 10:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने त्योहारी सीजन में टीकाकरण की रफ्तार को मंद न पड़ने पर जोर दिया। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@ Bjp4india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सघन टीकाकरण अभियान के तहत हर घर तक दस्तक देकर शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करना है। इस अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए माइक्रो लेवल पर रणनीति बना मेगा वैक्सीनेशन कैंप लगाने चाहिए। प्रधानमंत्री बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्रियों व उपायुक्तों से संवाद कर राज्य में कोरोना टीकाकरण अभियान की समीक्षा कर रहे थे। 

विज्ञापन


वीसी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नूंह उपायुक्त शक्ति सिंह से बातचीत कर जिले में ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बता दें कि नूंह में अभी तक 50 प्रतिशत से भी कम टीकाकरण हुआ है। 

पीएम ने कहा कि त्योहारी सीजन में टीकाकरण की रफ्तार को कम नहीं होने देना है। नूंह जिले में कोरोना वैक्सीन लगवा चुके लोगों को साथ लेकर जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। इसमें धर्म गुरुओं के साथ-साथ मौलवी, राजनीतिक प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों और ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों की भी मदद ली जाए।
विज्ञापन


वैक्सीनेशन के लिए हो प्रतिस्पर्धा
प्रधानमंत्री ने कहा कि टीकाकरण को बढ़ाने के लिए खंड, जिला व राज्यस्तर पर टीमों का गठन करें। इनमें से जो भी टीम ज्यादा वैक्सीनेशन करें, उनके नाम राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर घोषित किए जाएं। इससे इन टीमों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी और वैक्सीनेशन में तेजी आएगी।

वैक्सीनेशन के लिए अपनाए जा रहे नए-नए तरीके
डीसी शक्ति सिंह ने प्रधानमंत्री को अवगत करवाया कि नूंह जिले में धर्मगुरुओं को वेबिनार के माध्यम से जोड़कर गांवों में जागरूकता फैलाई जा रही है। दो कम्युनिटी रेडियो के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्पेशल टीकाकरण वैन गांव-गांव जाकर जा रही है। इसके अतिरिक्त मेगा वैक्सीनेशन कैंप और राशन की दुकानों पर भी कैंप लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें