फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain in Chandigarh: सड़कें बनीं तालाब, लोगों के घरों में घुसा पानी, गांव की गलियों में चलना हुआ मुश्किल

Thu, 30 Jun 2022 11:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सेक्टर- 17 के आईएसबीटी स्थित बुक स्टोर में पानी भर गया। बुक स्टोर के मालिक राकेश गुप्ता ने बताया कि बारिश से उनका काफी नुकसान हो गया। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को सूचित किया है।
विज्ञापन
बारिश के पानी में फंसी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश से सड़कें तालाब बन गईं। बारिश से शहर के अलावा गांव और कॉलोनियों के लोगों का बेहाल कर दिया। बारिश से कई लोगों के घरों में पानी भर गया। इस कारण लोगों को काफी परेशानी और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। गांव की गलियों में तो निकलना मुश्किल हो गया। सड़कों पर पानी भरने से कई जगह जाम भी लग गया। 

विज्ञापन


गांव बहलाना निवासी जीत सिंह का कहना है कि उनके घर के सामने कभी गली में पानी जमा नहीं होता था लेकिन इस बार पानी भर गया। गांव की ड्रेनेज सिस्टम बदहाल हो गया है। यदि इसे नहीं ठीक किया गया तो आने वाले समय में बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा। गांव खुड्डा अलीशेर के पूर्व सरपंच हुकम चंद का कहना है कि गांव की फिरनी पर चलना मुश्किल हो गया है। 

विज्ञापन


पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क को ठीक नहीं किए जाने के कारण लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। गांव हल्लोमाजरा निवासी सोनिया का कहना है कि उनके बेडरूम और किचन में पानी भर गया। नगर निगम के कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। बारिश से पहले भी सीवर का पानी बैक मारता है और गंदा पानी घर में आ जाता है कोई मदद को तैयार नहीं है।  

गांव रायपुर कलां के पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह ने बताया कि पाइप लाइन डालने के लिए सड़कें और गलियां खोदी गई लेकिन उसे बराबर नहीं किया गया और न सड़क बनी। अब बारिश होने पर सड़कों पर बने गड्ढे में पानी भर गया है। कीचड़ से परेशानी हो गई है। हालत यह है कि किसी के घर में कोई बीमार होने पर उसे घर से सड़क पर लाना मुश्किल होगा। कीचड़ के कारण लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। रायपुर खुर्द के अलावा अन्य गांव में भी परेशानियां बढ़ गई है। नगर निगम को इस ओर ध्यान देना चाहिए। 



सेक्टर- 17 के आईएसबीटी स्थित बुक स्टोर में पानी भर गया। बुक स्टोर के मालिक राकेश गुप्ता ने बताया कि बारिश से उनका काफी नुकसान हो गया। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को सूचित किया है। पॉश इलाके सेक्टर-16 के कई घरों में पानी भर गया। सेक्टर-16डी के 13 टाइप के सरकारी मकान नंबर- 696 से लेकर 706 के सभी मकानों में पानी भर गया। 

मकान नंबर- 700 की रहने वाली संतोष देवी, 701 बबीता, 702 की आशा रानी, 703 की सरिता और 705 की रेखा ठाकुर ने बताया कि उनके घरों में पानी भर गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब इस संबंध में अधिकारियों से बात की गई तो कहा गया कि बारिश बंद होगी तो पानी अपने आपनीचे उतर जाएगा। लोगों का बेड और सोफा खराब हो गया।


 
सेक्टर-33 के आरडब्ल्यूए के महासचिव कुलजिंदर सरा ने बताया कि एक दिन की बारिश में पता चल गया कि नगर निगम के अधिकारियों ने शहर के लिए कितना काम किया है। सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया। सेक्टर 33 के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन

दड़वा निवासियों के लिए आफत लेकर आई बारिश
दड़वा निवासियों के लिए बारिश आफत लेकर आई है। विकास के नाम पर करीब डेढ़ महीने पहले दड़वा की ज्यादातर सड़कों को नगर निगम ने खोद दिया लेकिन अब यही लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बारिश के बाद मिट्टी की वजह से जगह-जगह कीचड़ हो गया है और लोग फिसल कर गिर रहे हैं। 


 
लोगों का कहना है कि विकास तो ठीक है लेकिन सड़कों की खोदाई के बाद अगर उन्हें समय पर बना दिया गया होता तो लोगों को अब परेशान नहीं होना पड़ता। निगम की लापरवाही की वजह से सड़कें ठीक नहीं की गईं और बरसात के मौसम की शुरुआत हो गई है। अगले कुछ दिनों तक रोजाना बारिश होगी और लोग फिसल-फिसल कर गिरते रहेंगे। 

दड़वा स्थित एक होटल के मैनेजर राहुल ने बताया कि सड़क की खोदाई के बाद आज तक किसी अफसर ने इसकी सुध नहीं ली। इसका खामियाजा हम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क खराब होने के कारण काम भी प्रभावित हुआ है। ग्राहक आने से कतरा रहे हैं। अगर प्रशासन ने जल्द सड़क न बनवाई तो वे मेयर कार्यालय और उनके निवास के आगे प्रदर्शन करेंगे। दड़वा स्थित गुप्ता गारमेंट्स के मालिक आमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि पहले तो कोरोना से काम ठप पड़ा था। अब सड़क खराब होने की वजह से ग्राहक कतरा रहे हैं। कहा कि मेयर सरबजीत कौर ने पद संभालने के बाद गांव की तरफ देखा तक नहीं है।



पानी घुसने से गाड़ियां हो रहीं बंद
किशनगढ़ में ऑटो मैकेनिक का काम करने वाले मनोज ने बताया कि आज सुबह से बारिश के कारण चार दोपहिया वाहन चालक और तीन कार वाले गाड़ी में पानी घुसने के कारण बंद होने से उन्हें बुला चुके हैं। जलभराव की समस्या गंभीर है। इस पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। दड़वा की गली नंबर-3 में चाय की दुकान चलाने वाले विष्णु प्रसाद ने बताया कि जब से सड़क को खोदा गया है, तब से आए दिन कोई न कोई दोपहिया वाहन चालक यहां पर गिरकर चोटिल हो रहा है। अब बरसात के कारण पूरे दिन दोपहिया चालक गिरते रहते हैं। यह सब प्रशासन द्वारा सुध न लेने के कारण है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें