फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल का कल कैथल में रोड शो

Thu, 27 Mar 2014 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी के मद्देनजर पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार को कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी के जिला संयोजक प्रदीप रापड़िया ने बताया कि केजरीवाल नरवाना से कलायत होते हुए कैथल पहुंचेंगे। रोड शो से वे सड़क से लगते सभी शहरों और गांवों में लोगों से मुखातिब होंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं में केजरीवाल से मिलने के लिए भारी जोश है। रोड शो की तैयारियों के लिए जिला सचिव महावीर प्योदा ने सभी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


जिला संयोजक ने लोगों से रोड शो के दौरान अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। रोड के दौरान शमशेर सिंह, अमनदीप राविश, वीरेंदर सिंह, प्रवीन, अजमेर सिंह, नरेंदर गिल, जगबीर सिंह, जयपाल, सुनील, जयपाल शर्मा, राज कुमार की मुख्य भूमिका रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें