फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वोटरों को होटल में खाने पर 50 फीसदी छूट

Thu, 27 Mar 2014 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी के लिए प्रशासन ने भी जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत नए वोटरों को लुभाने के लिए आयोग की ओर से नए वोटरों को मतदान के लिए होटलों में खाने पर 50 फीसदी की छूट देने का प्रलोभन भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग की ओर से शुरू किए स्वीप प्रोग्राम के तहत डीसी पठानकोट सिबन सी की अध्यक्षता में सामाजिक संगठनों और संबंधित विभागों के अधिकारियों की मीटिंग हुई।

डीसी ने कहा कि स्वीप का मुख्य मक्सद मतदान प्रतिशत में बढो़तरी करना है और नौजवानों को वोट डालने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि वोट के लिए प्रोत्साहित करने के लिए लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान के समय में बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोट डाले जा सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहली दफा वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने वाले18 साल व उससे अधिक उम्र के वोटरों को मतदान के दिन होटल में खाने पर 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला के तीनों पठानकोट, भोआ और सुजानपुर विस हल्के में 20 माडल मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

माडल मतदान केंद्रों को अन्य मतदान केंद्रों के मुकाबले आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। डीसी ने बताया कि माडल केंद्रों पर मतदान पर पहली दफा वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने वाले 18 व उससे ऊपर उम्र के नौजवान वोटरों का स्वागत भी बच्चों की ओर से किया जाएगा और उन्हें मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए नए वोटरों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्हें रिफ्रेशनमेंट भी बांटी जाएगी।

उन्होंने सामाजिक संगठनों को नौजवानों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के वोट नहीं बन सके हैं, वह दो अप्रैल तक अपनी वोट बना सकते हैं।

उन्होंने नौजवानों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए दुकानदारों को चुनाव से संबंधित स्लोगन दुकानों के बाहर लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि नौजवान वोटरों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक, सेमिनार और कैंप लगाए जाएंगे। इस अवसर पर सहायक कमिश्नर (जनरल) बलबीर राज सिंह, नोडल अफसर नरेश महाजन, चुनाव कानूनगो सरबजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें