8 दिन अनशन पर बैठी रहीं, तब जाकर स्कूल अपग्रेड हुआ। अब एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है, जिसके चलते वही छात्राएं फिर से धरने पर बैठ गई। मामला रेवाड़ी के ही उसी गोठड़ा टप्पा डहीना स्कूल का है। इस बार धरने की वजह टीचर्स हैं। लड़कियों से सोमवार सुबह स्कूल के गेट पर ताला लगाया और अनशन पर बैठ गई।
लड़कियों ने बताया कि पहले जब धरना दिया था तो स्कूल स्कूल में कुल 8 टीचर थे। गर्मी की छुट्टियों में टीचर्स के ट्रांसफर हो गए, अब सिर्फ चार रह गए हैं। ऐसे में हम पढ़ाई कैसे करें, जबकि विषय के टीचर्स ही नहीं हैं। गांव में ट्यूशन भी उपलब्ध नहीं है। वहीं हमारे पास इतने पैसे भी नहीं कि शहर जाकर ट्यूशन ले सकें।
अब स्कूल 12वीं तक अपग्रेड हो गया है, लेकिन सभी विषयों के टीचर्स नहीं हैं। वहीं सुबह जैसे ही अनशन शुरू हुआ, प्रशासन तक इसकी सूचना पहुंची तो हलचल मच गई। जिला उपायुक्त यश गर्ग ने गांव के सरपंच सुरेश चौहान को तत्काल मिलने के लिए बुलाया। उन्होंने सरपंच को आश्वासन दिया है कि 27 जुलाई तक हर हालत में टीचर पहुंच जाएंगे। इस आश्वासन के बाद धरना खत्म हुआ।
Haryana: Students at a village in Rewari sit in protest, saying despite up-gradation school lacks enough number of teachers for all subjects pic.twitter.com/LuC41c3r1h
— ANI (@ANI_news) July 24, 2017