फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर कार्य करने का मिला इनाम.. शहर में सेक्टर-26 थाना सबसे अव्वल

विज्ञापन
सेक्टर 26 थाना। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के अलग-अलग जगहों पर स्थित महिला थाना समेत कुल 17 थानों में सबसे बेहतर सेक्टर- 26 थाने को एमएचए की तरफ से पहली रैंकिंग मिली है। रिपोर्ट में इस थाने में पब्लिक डीलिंग, रिकॉर्ड को बेहतर तरीके से रखना, वरिष्ठ नागरिकों की सुनना, बीट पुलिस अपने अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करना, थाने में सफाई का ध्यान रखना, केस को सुलझाना समेत अन्य कई मामलों में अव्वल पाया गया है। इस वजह से बाकी थानों को पछाड़कर अव्वल दर्जा प्राप्त किया है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में गृह मंत्रालय की तरफ से थानों में पब्लिक डीलिंग समेत अन्य होने वाले कार्यों का सर्वे किया गया था। इस सर्वे में थानों में पब्लिक डीलिंग समेत अलग अलग होने वाले करीब 14 कार्यों का लेखा जोखा तैयार किया गया था, जिसकी रिपोर्ट पिछले काफी समय से लंबित पड़ी थी। मूल्यांकन के बाद अब यह रिपोर्ट आ चुकी है। एमएचए की तरफ से चंडीगढ़ पुलिस को रिपोर्ट भेजकर इसकी प्रशंसा की गई है। रिपोर्ट में सेक्टर- 26 थाने को चंडीगढ़ के अन्य थानों के मुकाबले काफी बेहतर बताया गया है। मौजूदा समय में डीएसपी गुरमुख सिंह के डिवीजन में यह थाना आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें