फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई भर्ती का संशोधित परिणाम जारी: अंगूठे का निशान नहीं मिलने पर बाहर हुए 32 अभ्यर्थियों का चयन, 19 चयनित बाहर

Wed, 23 Mar 2022 10:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एसआई भर्ती परीक्षा से लेकर परिणाम तक में विवादों में रही। आयोग की ओर से 400 पुरुष और 65 महिला सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए जून 2021 में आवेदन मांगे गए थे। 26 सितंबर और 13 अक्तूबर को इसके लिए परीक्षा ली गई थी।
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुरू से ही विवादित रही पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआई) की भर्ती में एक और नया मोड़ आ गया है। बुधवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने संशोधित परिणाम जारी किया। इसमें पहले अंगूठे के निशान नहीं मिलने के चलते बाहर हुए 32 युवाओं को वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी देखने के बाद चयनित सूची में शामिल किया है। वहीं, पहले से चयनित 19 अभ्यर्थियों को सूची से बाहर किया गया है। 

विज्ञापन


कुल 465 पदों के लिए जारी परिणाम में से पांच संदेहास्पद पुरुष अभ्यर्थियों की नियुक्ति सीएफएल की रिपोर्ट आने के बाद दी जाएगी। अभी इनके निशान और हस्ताक्षर नहीं मिल रहे हैं। वहीं, आयोग के चेयरमैन ने दावा किया है कि आगामी तीन दिन में चयनितों की नियुक्ति कराई जाएगी। आयोग ने चयनित उम्मीदवारों को तीन मार्च को पंचकूला में प्री-ज्वाइनिंग के लिए बुलाया था। 

नियुक्ति से पहले आयोग ने सभी चयनित के फिंगरप्रिंट और फेस मैचिंग की थी। इस दौरान पुरुष एसआई में 16 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे, जबकि 36 के अंगूठे के निशान नहीं मिले थे। महिला वर्ग में भी पांच अभ्यर्थी अनुपस्थित रहीं और पांच के बायोमीट्रिक निशान नहीं मिले। इसके बाद आयोग ने सभी गैर हाजिर और मिसमैच अभ्यर्थियों को अंतिम मौका देते हुए 14 मार्च को दोबारा से जांच के लिए बुलाया। 
विज्ञापन


इसमें 25 पुरुष अभ्यर्थियों को परीक्षा और दौड़ की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी देखकर मिलान किया गया तो उनके चेहरे आदि का मिलान हो गया। 6 के निशान नहीं मिले और 10 गैर हाजिर रहे। 5 संदिग्ध अभ्यर्थियों के फोटो साफ नहीं थे और इनका मिलान नहीं हो सका। इसी प्रकार, महिला वर्ग में 14 मार्च को 7 के निशान मैच हो गए और 3 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। ऐसे में पहले की चयन सूची से कुल 19 अभ्यर्थियों को बाहर किया गया है। 

परीक्षा से लेकर परिणाम तक पर विवाद
एसआई भर्ती परीक्षा से लेकर परिणाम तक में विवादों में रही। आयोग की ओर से 400 पुरुष और 65 महिला सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए जून 2021 में आवेदन मांगे गए थे। 26 सितंबर और 13 अक्तूबर को इसके लिए परीक्षा ली गई थी। गुरुग्राम और रेवाड़ी के केंद्रों पर दोबारा से परीक्षा ली गई। इसी प्रकार, फिजिकल में हाइट पूरी नहीं पर भी विवाद रहा। वहीं, सामाजिक आर्थिक आधार के अतिरिक्त अंक हासिल कर 50 अभ्यर्थियों का चयन हो गया था। बाद में जांच के बाद इनको सूची से बाहर किया गया था।

तमाम जांच प्रक्रिया के बाद अब एसआई का संशोधित परिणाम जारी किया है। पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए जिनके बायोमीट्रिक निशान नहीं मिले थे, उनको वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी से चेहरों के निशान मिलाकर चयन दिया गया है। संभावना है कि आगामी तीन दिन में इनकी नियुक्ति कराई जाएगी। -भोपाल सिंह खदरी, चेयरमैन, एचएसएससी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें