फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब घोटाला: घेरे में आए पंजाब के कई अधिकारी बदले तो नए अफसरों ने फैक्ट्री में मारा छापा

Sun, 31 May 2020 06:59 PM IST
ajay kumar अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)

सार

  • खरखौदा के गोदामों से शराब गायब होने के बाद पंजाब की फैक्ट्री से शराब तस्करी करके लाने का हुआ था खुलासा
  • पंजाब के कई अफसर भी घेरे में आने पर बदले गए तो फैक्ट्री में नए अफसरों ने लगवाया छापा
  • फैक्टरी में सेल फॉर छत्तीसगढ़ के अवैध लेबल मिले, फैक्ट्री से छत्तीसगढ़ नहीं भेजी जा सकती शराब
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरखौदा से शराब घोटाले की परत खुलनी शुरू हुई तो इसका असर प्रदेश में दिखाई दिया। प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन में गोदाम से शराब गायब होने का खुलासा हुआ और उसमें लगातार कार्रवाई चल रही है। अब सोनीपत के इस शराब घोटाले की आंच में पंजाब का आबकारी विभाग व वह फैक्टरी भी झुलसने लगी है, जहां के आबकारी विभाग में कई फेरबदल किए गए हैं तो वहां की शराब फैक्ट्री पर शिकंजा कसा गया है। क्योंकि सोनीपत व प्रदेश के अन्य कई जिलों में तस्करी करके पंजाब की फैक्ट्री से शराब यहां लाई जाती है। 

विज्ञापन


वहां के नए अधिकारियों ने फैक्ट्री में छापा भी मरवाया है। जिसमें सेल फॉर छत्तीसगढ़ के अवैध लेबल मिले हैं। जबकि वहां से छत्तीसगढ़ शराब भेजी ही नहीं जा सकती है। इस तरह से फैक्ट्री पर वहां के नए अधिकारी भी कार्रवाई कर रहे है तो सोनीपत पुलिस ने भी नोटिस भेजा हुआ है। 


यह भी पढ़ें- कैप्टन अमरिंदर सिंह की चेतावनी- चीन व्यवहार सुधारे, वरना भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, यह 1962 नहीं है
विज्ञापन


खरखौदा में पुलिस ने तस्करी की पकड़ी शराब को गोदाम से तस्करों को बेच दिया तो उसका खुलासा होने के बाद सबसे बड़ा तस्कर भूपेंद्र पकड़ा गया। जिससे गोदाम से तस्करी की शराब गायब होने का खुलासा होने के साथ ही यह बात भी सामने आई कि सोनीपत के साथ ही हरियाणा के अधिकतर जिलों में तस्करी करके पंजाब से शराब लाई जाती है और वहां की एक फैक्ट्री से सस्ते दाम में इस शराब को लाया जाता है। 

विज्ञापन

इस तरह से फैक्ट्री के साथ पंजाब आबकारी विभाग के अधिकारी भी घेरे में आ गए। एसपी जश्नदीप रंधावा ने बताया कि खरखौदा में गोदाम से शराब चोरी के साथ ही पंजाब से शराब की तस्करी करके यहां लाने का खुलासा हुआ तो वहां के आबकारी विभाग में कई अफसरों को बदला गया। एसपी ने बताया कि अफसर बदलने के बाद उस फैक्ट्री में छापा मारा गया, जहां से शराब तस्करी करके लाई जाती थी।

फैक्ट्री में छत्तीसगढ़ के लेबल मिले, जबकि उनके पास छत्तीसगढ़ में शराब भेजने की कोई अनुमति नहीं थी। एसपी जश्नदीप रंधावा ने बताया कि इस पूरे मामले में सोनीपत पुलिस भी शराब फैक्ट्री पर शिकंजा कस रही है और उसे नोटिस भेजा है। उनके अनुसार इस मामले में जिस किसी का नाम आएगा, उसे जांच में शामिल किया जाएगा और उसके खिलाफ सबूत मिलने पर कार्रवाई जरूर होगी। 
खरखौदा में गोदाम से शराब गायब होने के बाद खुलासा हुआ था कि पंजाब की फैक्ट्री से तस्करी करके शराब लाई जाती थी। जिसमें वहां कुछ अधिकारियों को हटाया गया तो फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई की गई। हमने भी फैक्ट्री को नोटिस दिया है और इस मामले में जिसकी भी संलिप्तता होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। - जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें