गोशाला मार्केट के एक इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार के भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे बाजार में भी हड़कंप मचा है। इसके अलावा बवानीखेड़ा के एक बस कंडक्टर, हालुवास निवासी सफदरजंग अस्पताल के सुरक्षाकर्मी और पुराना बस स्टैंड निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार की शाम को विधायक के परिवार के सदस्यों सहित 15 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसमें विधायक की पत्नी, बेटी, बेटे, पुत्रवधु, पोती के अलावा भांजे के परिवार और चार अन्य नजदीकियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन्हें आइसोलेशन में लाकर इलाज की तैयारियों में जुटी हुई थी कि सुबह पीजीआई से फिर रिपोर्ट आई। इस बार पांच कोरोना पॉजिटिव सामने आए।
नारनौल में दो संक्रमित मिले
नारनौल में आज कोरोना के दो नए पॉजिटिव केस मिले हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 41 हो गई है। इनमें से 19 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिला में कोरोना के 22 केस अभी भी एक्टिव है। एक कोरोना पॉजिटिव केस खंड अटेली के गांव नांगल में व एक केस खंड नांगल चौधरी के गांव नांगल चौधरी में मिला है। दोनों कोरोना संक्रमितों को आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पटीकरा में भर्ती किया गया है।