फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाड़ी देशों से भारत लौटना हुआ महंगा: एक लाख तक पहुंचा टिकट, लोग वैकल्पिक रास्ते तलाशने को मजबूर

Mon, 09 Mar 2026 01:41 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

वर्तमान में भारतीय एयरलाइंस इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की करीब 58 उड़ानें संचालित हो रही हैं। विदेशी एयरलाइंस ने भी सीमित सेवाएं शुरू कर दी हैं, लेकिन यह संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले अभी भी काफी कम है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाड़ी देशों में रह रहे हजारों भारतीयों के लिए पिछले कुछ दिन अनिश्चितता और मानसिक तनाव से भरे रहे। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ और कई उड़ानें अचानक रद्द कर दी गईं, जिससे बड़ी संख्या में यात्री बीच में ही फंस गए। अब भले ही उड़ानें धीरे-धीरे बहाल हो रही हैं, लेकिन यात्रियों के सामने महंगे टिकट की नई समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


ट्रेवल एजेंट अंकुश चड्ढा के अनुसार, उड़ानों के अचानक रद्द होने और फिर सीमित संख्या में शुरू होने से मांग और आपूर्ति का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया है। इसका सीधा असर विमान किरायों पर पड़ा है। कई भारत-खाड़ी मार्गों पर एक तरफ का टिकट करीब एक लाख रुपये तक पहुंच गया है, जिससे घर लौटने की कोशिश कर रहे भारतीयों के लिए स्थिति और मुश्किल हो गई है।

58 उड़ानें हो रही संचालित

वर्तमान में भारतीय एयरलाइंस इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की करीब 58 उड़ानें संचालित हो रही हैं। विदेशी एयरलाइंस ने भी सीमित सेवाएं शुरू कर दी हैं, लेकिन यह संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले अभी भी काफी कम है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग वैकल्पिक रास्ते तलाशने को मजबूर हैं। कुछ परिवार दुबई से भारत लौटने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट्स का सहारा ले रहे हैं, जिनका किराया लाखों रुपये तक पहुंच रहा है।

विमान के टेकऑफ करने तक यात्रियों के मन में बना रहता है संशय

दुबई से लौटे उद्योगपति और समाजसेवी डॉ. एसपीएस ओबरॉय ने बताया कि उड़ानें शुरू होने के बावजूद स्थिति अभी सामान्य नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक विमान टेकऑफ नहीं कर लेता, तब तक यात्रियों के मन में संशय बना रहता है कि उड़ान जाएगी या नहीं। हजारों यात्री एक साथ भारत लौटने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि विमानों की संख्या सीमित है। इसी कारण टिकटों की भारी कमी और बढ़ती मांग ने कीमतों को बेकाबू कर दिया है, जिससे प्रवासियों के लिए घर वापसी आर्थिक रूप से भी चुनौती बन गई है। 

चौथी फ्लाइट में बैठने के बाद लौट सके घर

दुबई से लौटे नमित शर्मा ने बताया कि उनकी फ्लाइट को तीन बार अनबोर्ड किया गया। पहले एक विमान में बैठाया गया, फिर यात्रियों को उतार दिया गया। यही प्रक्रिया तीन अलग-अलग विमानों में दोहराई गई। अंततः चौथी फ्लाइट में बैठने के बाद ही विमान ने टेकऑफ किया और वे भारत लौट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें