फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता रिटायर्ड डीजीपी का नौकर घर में पंखे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। तीन दिन से लापता रिटायर्ड डीजीपी का नौकर शुक्रवार को उनके घर के स्टोर रूम में ही पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान पंचकूला की राजीव कॉलोनी निवासी रामपाल (54) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 अस्पताल में रखवा दिया है। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सेक्टर-19 में हरियाणा के रिटायर डीजीपी के. सेल्वाराज रहते हैं। पड़ोसी संदीप ने बताया कि डीजीपी का बेटा शुक्रवार दोपहर करीब सवा दो बजे गाड़ी लेकर गए और 20 मिनट बाद पुलिस को बुलाकर लाए। तब उन्हें लगा की कुछ गड़बड़ है।मृतक के परिजन कोठी के बाहर बैठे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि पंखे के सहारे रामपाल लटका हुआ था। पुलिस की मदद से नौकर के शव को नीचे उतारा गया। कोठी से बाहर आकर एक कर्मचारी ने रामपाल के परिजनों को उनकी मौत की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार रामपाल पिछले 20 सालों से डीजीपी के घर में काम कर रहा था। रामपाल के तीन लड़के और एक लड़की है।
तीन दिन पहले दी थी थाने में लापता की शिकायत
संदीप ने बताया कि रामपाल के परिजनों ने कोठी में फोन लगाकर उसके बारे में जानकारी ली। वहां से बताया गया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे रामपाल काम करने के लिए आया था। रामलाल की साइकिल खड़ी है, लेकिन वह काफी समय से दिख नहीं रहा है। इसके बाद रामलाल के परिजनों ने उन्हें रिश्तेदारों सहित अन्य जगह खोजा। कुछ पता न लगने पर परिजनों ने सेक्टर-19 थाने पहुंचकर उनकी लापता होने की शिकायत पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें