फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेवानिवृत्त कर्नल के बेटे को भेजा जेल, दूसरे बीएमडब्ल्यू की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने साइकिल सवार सिपाही आनंद को टक्कर मारने वाले बीएमडब्ल्यू कार चालक इशान शंकर रॉय को मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया गया। सेवानिवृत्त कर्नल के बेटे इशान ने सेक्टर-9/10 डिवाइडिंग रोड पर रविवार रात को तेजरफ्तार बीएमडब्ल्यू कार से साइकिल से सड़क पार कर रहे सिपाही को टक्कर मार दी थी। इसमें सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने कैमरों की मदद से पंचकूला सेक्टर-16 निवासी 26 साल के इशान शंकर रॉय को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि रेस लगा रहे दूसरे बीएमडब्ल्यू कार चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। स्काई ब्ल्यू रंग की बीएमडब्ल्यू कार का नंबर भी टेंपरेरी था, जिसकी तस्वीर कैमरों में कैद हो गई है। उस कार में दो युवक सवार थे।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने कांसल निवासी आशीष चौधरी की शिकायत पर केस दर्ज किया था। आशीष के मुताबिक वह शाम पौने 7 बजे अपनी गाड़ी से सेक्टर 10 की तरफ जा रहा था। जब वह सेक्टर 9/10 डिवाइडिंग रोड पर पहुंचा तो देखा दो बीएमडब्ल्यू कारें हाईकोर्ट की तरफ से तेज रफ्तार से रेस लगाते हुए आ रही हैं। इस दौरान बीएमडब्ल्यू कार ने सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी थी। सिपाही उछलकर बीएमडब्ल्यू से टकरा गए और उनके सिर का पिछला हिस्सा कार के शीशे पर लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें