फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी की चपेट में चंडीगढ़: अगले पांच दिन आसमान से बरसेगी आग, तापमान 44 डिग्री के पार जाएगा

Wed, 14 May 2025 02:18 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गर्मी और तपन से आने वाले दिनों में भी राहत मिलती नहीं दिख रही है। परेशानी की बात यह है कि अभी गर्मी और बढ़ेगी। अगले पांच दिन तक इस भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। 15 और 16 मई को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ मेें भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी काफी ज्यादा परेशान करेगी। मौसम विभाग के अनुसार पांच दिन के अंदर अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। 
विज्ञापन


मंगलवार को भी गर्मी काफी रही और पारा 39.8 दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 23.6 रहा। गर्मी से पूरे दिन शहर में लोग परेशान दिखे। सड़क पर भी काफी कम लोग नजर आए। शाम पांच बजे के बाद जब तापमान गिरना शुरू हुआ तो लोगों ने घर से बाहर निकलना पसंद किया।

गर्मी और तपन से आने वाले दिनों में भी राहत मिलती नहीं दिख रही है। परेशानी की बात यह है कि अभी गर्मी और बढ़ेगी। अगले पांच दिन तक इस भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। 15 और 16 मई को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सूरज की तेज किरणों से लोगों की परेशानी बढ़ेगी और दोपहर में गर्मी असहनीय होती जाएगी। आने वाले दिनों में रात का तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। पिछली बार 18 मई को पारा 44.5 डिग्री पहुंचा था।

अगले पांच दिनों का तापमान

तारीख             अधिकतम तापमान           न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

14 मई                   41                               25
15 मई                   43                               25
16 मई                   44                               26
17 मई                   44                               27
18 मई                   43                               27
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें