सेना के रिटायर्ड अधिकारियों और जवानों को अब बेहतर इलाज मिल सकेगा। रक्षा मंत्रालय ने ईसीएचएस स्कीम के तहत 43 नए प्राइवेट हॉस्पिटल और डायग्नोस्टिक सेंटर में जवानों के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला लिया है।
मंत्रालय के अधीन डिपार्टमेंट ऑफ एक्स सर्विसमैन वेलफेयर ने इन हॉस्पिटलों की लिस्ट और इसी महीने से इलाज की सुविधा शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इनमें सबसे ज्यादा पंजाब के 14, चंडीगढ़ के एक, दिल्ली के छह और यूपी के सात अस्पतालों सहित अन्य प्रदेश के हॉस्पिटल भी शामिल हैं।
इन सभी हास्पिटलों में इलाज की एडवांस तकनीक मौजूद है। इससे उन मरीजों को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचेगा जिन्हें ईसीएचएस में इलाज की सुविधा नहीं मिलती थी।
चंडीगढ़ की एक्स-सर्विसमैन ज्वाइंट एक्शन फ्रंट (साझा मोर्चा) ने रक्षा मंत्रालय के इस फैसले का स्वागत किया है। इससे सभी एक्ससर्विसमैन को बहुत फायदा मिलेगा।
साझा मोर्चा के मुताबिक अब कई रोगों की एडवांस तकनीक आ चुकी हैं। इससे कम समय में मरीजों को बेहतर इलाज मिलता है और वह जल्दी ठीक हो जाते हैं।
मौजूदा दौर में ईसीएचएस की डिस्पेंसरियों में फिलहाल एडवांस तकनीक की भारी कमी है। कई बार तो दवाएं भी नहीं मिलती, लेकिन अब यहां पर अब बढ़िया और अच्छा इलाज मिलेगा।
रक्षा मंत्रालय देता है निजी हास्पिटलों को रुपया
रक्षा मंत्रालय के इम्पैनल में शामिल किए गए 43 हॉस्पिटलों में सेना अधिकारियों के इलाज की रकम मंत्रालय देता है।
इसके लिए एक्स सर्विसमैन के स्मार्ट कार्ड बनते हैं। इसके अलग-अलग स्लैब होते हैं। स्लैब के आधार के मुताबिक एक्स सर्विसमैन से रुपये लिए जाते हैं। इस रैंक का अधिकारी होता है, उसी रैंक के मुताबिक उससे रुपये लिए जाते हैं।
ज्वाइंट एक्शन कमेटी के जनरल सेक्रेटरी, एक्स सर्विसमैन, रिटायर्ड कर्नल सीजेएस खेरा ने बताया कि इन अस्पतालों के इम्पैनल में शामिल होने से हम सभी को बहुत फायदा मिलेगा। आर्मी के हॉस्पिटलों में बहुत भीड़ होती है, डॉक्टर भी उन्हें ठीक तरह से नहीं देख पाते थे। अब आसानी से और तसल्ली से इलाज हो सकेगा।
इन अस्पतालों को शामिल किया गया पैनल में
शहर--------------हॉस्पिटल का नाम
चंडीगढ़-----------ग्रोवर आई लेजर ईएनटी हॉस्पिटल
पटियाला---------कक्कड़ आई हॉस्पिटल
पटियाला---------दृष्टि एडवांस आई केयर सेंटर
होशियारपुर-------गौतम आई हॉस्पिटल
लुधियाना---------वसन आई केयर हॉस्पिटल
लुधियाना---------राणा आई एंड मेटरनिटी हॉस्पिटल
लुधियाना---------दीपक हॉस्पिटल
नवांशहर----------एलयूवाई हेल्थकेयर इंफ्रस्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड
पठानकोट---------रावी मल्टी स्पेशलिएटी हॉस्पिटल
अमृतसर----------श्रीमति पार्वती देवी हॉस्पिटल
अमृतसर----------वसन आई केयर हॉस्पिटल
अमृतसर----------जीवनजोत हॉस्पिटल
रोपड़--------------सतलुज डायग्नोस्टिक एंड क्लीनिकल लेब्रोटरी
जालंधर-----------जोहल मल्टीस्पेशलिएटी हॉस्पिटल
जालंधर-----------वसन आईकेयर हॉस्पिटल
जालंधर-----------कास्मोस हॉस्पिटल
मोहाली------------इंदुस सुपर स्पेशलिएटी हॉस्पिटल