फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी ने लगाया फंदा, पति समेत तीन गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना का केस

Fri, 27 Mar 2020 03:41 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
इंडियन आर्मी से रिटायर्ड ऑफिसर की बेटी ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर सेक्टर-44सी स्थित अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मृतका की पहचान मूलरूप से रायबरेली के एकता नगर निवासी अर्चना मिश्रा (26) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आईपीसी 304बी और 340 के तहत मामला दर्ज कर मनोज कुमार मिश्रा (पति), सुदामा मिश्रा (सास) और साकेत मिश्रा (ससुर) को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है। पुलिस को दी शिकायत में सत्य भूषण मिश्रा ने बताया कि वह मूलरूप से यूपी के रायबरेली स्थित एकता नगर निवासी हैं और इंडियन आर्मी की इंटेलिजेंस सर्विस से रिटायर्ड हैं। शिकायत में बताया कि उनके तीन बेटे हैं और दो बेटियां हैं।

बीते 17 फरवरी वर्ष 2016 में उनकी बेटी अर्चना मिश्रा की शादी चंडीगढ़ के सेक्टर-44 में रहने वाले मनोज कुमार मिश्रा से हुई थी। आरोप है की शादी में दहेज के तौर पर दस लाख नकद और जेवरात दिए गए थे। शादी के शुरुआती दिनों में तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में ससुराल वालों ने बिजनेस में और पैसा लगाने के लिए बेटी अर्चना पर और दहेज लेने का दबाव डालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें इस संबंध में मनोज कुमार और उनके परिवार से बातचीत कर बेटी को परेशान न करने की गुहार लगाई। आरोप है कि बीती 23 मार्च की रात अर्चना ने फोन पर बताया कि ससुराल वाले लगातार दहेज की खातिर परेशान कर रहे हैं। बाद में किसी तरह बेटी को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया। इसके बाद 24 मार्च की रात पता लगा कि अर्चना ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी है।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर सेक्टर 34 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें