फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: महिला की रहस्यमई हालत में मौत, इस हाल में मिला था शव

Fri, 27 Mar 2020 03:02 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सहजनवां इलाके के डुमरी निवास गांव में बदामी देवी (30) की शुक्रवार की सुबह रहस्यमय मौत हो गई। बादामी की सास ने खुदकुशी किए जाने की बात तो वहीं मौत की सूचना पर आए मायके वालों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पा आईपुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डूमरी निवास गांव की निवासी मोती का बड़ा बेटा उमेश दिल्ली में रहकर कमाई करता है। देवर श्रवण, ससुर मोती और सास के साथ बदामी अपने बच्चों को लेकर रहती थी। शुक्रवार की सुबह बदामी अपने कमरे में मृत मिली।

सास ने बताया कि उसने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। सुबह मृत देखने पर उसे नीचे उतारा गया। हालांकि घटना के बाद से ही देवर और ससुर फरार हैं। बादामी दो बच्चों की मां थी। बदामी के मौत की सूचना गांव में फैलते ही उसके मायके वालों को भी इसकी जानकारी हो गई। उसी गांव में ब्याही उसके बुआ की लड़की शकुंतला अपने पति हरिराम के साथ पहुंच गई।
विज्ञापन


हरिराम ने पुलिस को घटना की सूचना दी है। हरिराम ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। बदामी की सास इशरावती ने उसके चरितत्र पर भी सवाल उठाया है और उसका कहना है कि गांव में ही उसका अनैतिक संबंध भी था।

वह उसी लड़के से मिलने बृहस्पतिवार को गई थी और घर लौटने पर ससुर व देवर ने नाराजगी जताई तो उसने खुदकुशी कर लिया। जबकि चर्चा है कि वह किसी लड़के से मिलने गई थी और लौटने पर ससुर और देवर ने उसकी पिटाई की जिससे मौत हो गई। एसओ सहजनवां दिनेश मिश्रा का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें