फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों को फ्लैट बनाकर देगी सरकार

Tue, 26 Nov 2013 07:41 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने भूतपूर्व सैनिकों को तमाम सुविधाएं देते हुए भविष्य में अन्य सुविधाएं देने का दावा किया है।
विज्ञापन


सरकार ने भूतपूर्व सैनिकों की रिक्तियों का बैकलाग विशेष अभियान चला कर शीघ्र समाप्त किया जाएगा।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सैनिक, अर्धसैनिक बलों, हरियाणा पुलिस के किसी कर्मचारी की बलवा, युद्ध, आतंकरोधी कार्रवाई के दौरान मृत्यु होने की अवस्था में उसकी पत्नी अथवा आश्रितों में से किसी एक को योग्यता अनुसार श्रेणी तीन अथवा चार के पद पर सरकारी नियुक्ति दी जाएगी।

यह सुविधा वित्तीय सहायता के अलावा होगी। इस प्रकार से वित्तीय सहायता के अतिरिक्त सरकारी नौकरी प्रदान करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य होगा।

उन्होंने बताया कि सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों के लिए विशेष योजना के तहत बडे़ शहरों जैसे गुड़गांव, फरीदाबाद, पंचकूला इत्यादि में 50 हजार आवासीय फ्लैट भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें रियायती दरों पर सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों को आवंटित किया जाएगा। सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों के मकान, जिसमें वह स्वयं निवास करते हैं। उनको हाउस टैक्स से भी मुक्त रखा जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें