फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट की काउंसलिंग में देरी के विरोध में जीएमसीएच- 32 के रेजीडेंट डॉक्टरों ने की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (नीट) पोस्ट ग्रेजुएट काउंसलिंग 2021 में बार-बार हो रही देरी के कारण फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के आह्वान पर जीएमसीएच- 32 के रेजीडेंट डॉक्टर शनिवार को हड़ताल पर रहे। हालांकि इस दौरान सीनियर डॉक्टरों ने ओपीडी से लेकर वार्ड तक में मोर्चा संभाला, जिससे मरीजों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं, पीजीआई रेजीडेंट डॉक्टरों ने भावनात्मक समर्थन दिया।
विज्ञापन

विभिन्न यूनिट में तैनात रेजीडेंट डॉक्टर इमरजेंसी प्रभावित किए बिना सुबह दो घंटे हड़ताल पर रहे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल से सेक्टर-32 की चौक तक रोष मार्च भी निकाला। रेजीडेंट डॉक्टरों का कहना है कि कोविड के कारण उन पर काम का दबाव पहले से ही ज्यादा है। ऐसे में काउंसलिंग में देरी के कारण उन्हें प्रथम वर्ष का भी काम करना पड़ रहा है, क्योंकि प्रवेश की प्रक्रिया ही बाधित है। डॉक्टरों ने हड़ताल के माध्यम से अपनी पीड़ा बयां करने का प्रयास किया। उनका कहना है कि इसमें विलंब करके द्वितीय और तृतीय वर्ष पूरा कर चुके रेजीडेंट डॉक्टरों का तनाव बढ़ाने का काम कर रहे हैं, जो पूरी तरह अनुचित है। इसलिए यह प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें