चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के वित्त विभाग ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 असिस्टेंट कंट्रोलर (फाइनेंस एंड अकाउंट्स) के तबादले व नई तैनातियों के आदेश जारी किए। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
सीमा ठाकुर को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड से ट्रांसफर कर बिजली विभाग भेजा गया है। वे उपभोक्ता फोरम का काम भी संभालेंगी। सुमेर सिंह को नगर निगम से सीटीयू में, रजनीश मल्ही को सीएचबी से एसटीए चंडीगढ़ में भेजा गया है। वो पर्यटन विभाग, लाइसेंसिंग अथॉरिटी और स्टेप्स सोसाइटी का काम भी देखेंगे।
इसके अलावा कुलभूषण चौधरी को सीएचबी से नगर निगम, राजेश शर्मा को सीएचबी से यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग, संदीप सेठी को सीटीयू चंडीगढ़ से गवर्नमेंट प्रेस चंडीगढ़, गुरदेव सिंह को एस्टेट ऑफिस से हाउसिंग बोर्ड, रविंदर कुमार को बिजली विभाग से लोकल ऑडिट डिपार्टमेंट, प्रदीप चोपड़ा को लोकल ऑडिट डिपार्टमेंट से एस्टेट ऑफिस भेजा गया है। इसी तरह, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यरत सुनील अरोड़ा को तकनीकी शिक्षा विभाग का काम सौंपा गया है। वहीं चाइल्ड एंड वुमन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के राजेश गुप्ता को रेरा और पीडब्ल्यूबीडी आयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।