फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसर्च स्कॉलर्स को हॉस्टल आवंटित किया जाए, पीयू के छात्र संगठनों ने वीसी को ज्ञापन सौंप बताई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू के रिसर्च स्कॉलर को आने की अभी पूरी तरह अनुमति नहीं दी गई है। इसके अलावा जो रिसर्च स्कॉलर आ रहे हैं, उन्हें रहने के लिए हॉस्टल नहीं दिए जा रहे हैं। उनकी इस समस्याओं को आइसा, एसएफएस व अन्य छात्र संगठनों न प्रमुखता से उठाया और वीसी को ज्ञापन दिया। कहा कि यदि रिसर्च स्कॉलर की समस्याएं हल नहीं की गईं तो उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

आइसा यूटी अध्यक्ष अमन रतिया के नेतृत्व में छात्र संगठनों के कार्यकर्ता व रिसर्च स्कॉलर पीयू वीसी कार्यालय के बाहर पहुंचे। यहां कहा कि रिसर्च स्कॉलर किसी भी विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं, लेकिन पीयू उनके बारे में नहीं सोच रहा है। पीजीआई, पेक से लेकर तमाम संस्थानों में रिसर्च स्कॉलर को बुलाया जा रहा है और उनको रुकने की जगह दी जा रही है। इस प्रक्रिया से रिसर्च जो रुके हुए थे, वह आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन पीयू में ऐसा नहीं हो रहा है। रिसर्च लगातार प्रभावित हो रहे हैं। छह माह से रिसर्च स्कॉलर परेशान हैं, लेकिन पीयू को इससे कोई लेना-देना नहीं है। रिसर्च स्कॉलर जो पीयू आ भी रहे हैं, उन्हें हॉस्टल नहीं दिए जा रहे हैं। उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा पीयू ने फीस में से भवन शुल्क कम नहीं किया है। उन्होंने पीयू से भवन शुल्क कम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें