फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट निगेटिव, सिंगापुर में करता है नौकरी

Mon, 17 Feb 2020 02:44 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मेडिकल रिपोर्ट
विज्ञापन
चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कोरोना वायरस के मरीज की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 36 वर्षीय सेक्टर-37 निवासी संदिग्ध मरीज को शनिवार को सीडी वार्ड में भर्ती किया गया था। पीजीआई के अनुसार कोरोना वायरस की पुष्टि के लिए मरीज की जांच रिपोर्ट दिल्ली स्थित एम्स भेजी गई थी। रविवार शाम को पीजीआई के अधिकारियों ने मरीज की जांच रिपोर्ट सामान्य मिलने की सूचना दी। पीजीआई की ओर से सतर्कता बरतते हुए मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मरीज सिंगापुर में नौकरी करता है। बीते वीरवार को वह सेक्टर-37 स्थित अपने घर लौटा था। उसे खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। पीजीआई के मेडिसिन विभाग के डॉ. रमन शर्मा ने बताया कि युवक की हालत स्थिर है और वह सेहत में भी काफी सुधार है। जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के लक्षण सामान्य सर्दी जुकाम जैसी ही होते हैं। इसलिए मरीज को भर्ती किया गया था।

मरीज की पत्नी को भी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। फिलहाल, उसकी हालत ठीक है। बता दें कि पिछले महीने मोहाली के एक युवक को पीजीआई में कोरोना वायरस की संदिग्ध लक्षण मिलने पर भर्ती किया गया था। उसकी जांच पुणे में करवाई गई थी, हालांकि पुणे से आई मरीज की रिपोर्ट भी नेगेटिव पाई गई थी। वह मरीज भी चीन से आया था और उसे भी खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी।
विज्ञापन


सिंगापुर से आए सेक्टर-37 के मरीज की जांच रिपोर्ट दिल्ली स्थित एम्स से आ गई है। जांच रिपोर्ट में सभी लक्षण सामान्य हैं। मरीज की हालत भी अब ठीक है। उसे जल्द पीजीआई से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. अशोक कुमार, प्रवक्ता, पीजीआई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें