फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिशों में अब जागकर नहीं गुजारनी पड़ेगी रात

Sun, 08 Jun 2014 02:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोगों को इस बार बारिश के मौसम में आने वाली समस्याओं से निजात दिलाने के लिए नगर निगम सक्रिय हो गया है। शहर में आजकल रोड-गलियों की सफाई का काम तेजी से चल रहा है। जहां भी मेन होल टूटे हुए हैं, उनकी मरम्मत की जा रही है। उम्मीद है कि बारिश आने से पहले सभी कार्य पूरा कर लिया जाएगा। लोगों को जलभराव की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नगर निगम ने शहर को विभिन्न जोन में बांटकर रोड-गलियों में संबंधित कार्य शुरू करा दिया है। पहले चरण में फेज-1 और 2 में कार्य पूरा हो गया है। फेज-5, 3बी1 में कार्य चल रहा है। यहां पाइप लाइनों की सफाई कराई जा रही है। टूटे मेनहोलों को भी बदला जा रहा है।

इससे पहले उन स्थानों में रोड-गलियों की पाइपों को भी बदला गया था, जहां पर लाइन टूटी हुई थी। यह कार्य फेज-7 और उसके साथ लगते इलाकों में किया गया है। कार्यों पर जहां सीवरेज विभाग द्वारा नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, सिटीजन डेवपलमेंट फोरम के मेंबर भी निगाह रख रहे हैं। जब फोरम के मेंबरों को कार्य पूरा होने की संतुष्टि से हो जाती है। उसके बाद ही टीम अगले क्षेत्र में र्का शुरू करती है।

इन इलाकों में आती है जलभराव की समस्या
शहर में तेज बारिश होने पर मुख्यत: फेज-4, 3बी1 और 3बी2, सेक्टर-69 और 70 में पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। फेज-3बी1 में पानी भरने का मामला तो हाईकोर्ट तक पहुंच गया था। इसके बाद गमाडा ने इस इलाके में स्पेशल ड्रेनेज लाइन बिछाई है। रोड-गलियों की सफाई एवं मरम्मत का काम भी स्थाई लोक अदालत के फैसले पर ही शुरू हो पाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें