फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः पंजाब यूनिवर्सिटी प्रोफेसर की हालत में सुधार, राहत भरा रहा सोमवार, नहीं आया नया केस

Tue, 14 Apr 2020 01:06 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़ के लिए सोमवार का दिन काफी राहत भरा रहा। कोई नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आने पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। उधर, पीजीआई के आईसीयू में भर्ती सेक्टर-37 निवासी कोरोना पॉजिटिव प्रोफेसर की हालत में भी अब काफी सुधार है।
विज्ञापन


इसके अलावा 23 दिन की बेटी व प्रोफेसर की पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सोमवार को उन्हें सेक्टर-16 की हॉस्पिटल से घर भेज दिया गया। शहर में अब तक 21 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं जबकि इनमें से 7 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं अब तक 296 मरीजों के सैंपलों की जांच की गई है, जिसमें 261 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 13 मरीजों की रिपोर्ट के आने का इंतजार है।

सेक्टर-37 निवासी कोरोना पॉजिटिव प्रोफेसर के संपर्क में आए परिवार के चार लोगों में से दो पॉजिटिव मरीज कल सामने आए थे, तो दो जिसमें एक 23 दिन की नवजात बच्ची व उसकी मां की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं परिवार के अलावा अन्य 110 लोगों में से चार लोगों के सैंपल लिए थे, उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। वहीं सोमवार को दो प्राइमरी संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और इन सभी को घरों में ही क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि शहर में प्रशासन की ओर से बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में इंफोसिस रेडक्रास सराय में 2, होटल पार्क व्यू में 43 लोग क्वारंटीन किए गए हैं। वहीं, सेक्टर-47 के कम्युनिटी सेंटर में 43 व मलोया के शेल्टर होम में 66 को रखा गया है। शहर में घरों में 1710 लोगों को क्वारंटीन किया गया है और 1066 लोगों को कवारंटीन की अवधि पूरी करने के बाद भी 15 दिन तक घरों में कवारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें